Chhatrapati Shivaji Maharaj: छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती (Chhatrapati Shivaji Maharaj’s birth anniversary) हर वर्ष 19 फरवरी को मनाई जाती है। महान हिंदू योद्धा और राजा छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती हिंदू धर्म का एक बड़ा पर्व है। उनका जन्म 1630 में महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) जिले के शिवनेरी किले (Shivneri fort) में हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज के सैन्य पराक्रम और नेतृत्व क्षमता अद्वितीय थी। उन्होंने हिंदवी स्वराज्य की स्थापना की थी।
इस दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, जुलूस आयोजित किए जाते हैं। यह समय उनके शौर्य, न्यायप्रियता और देशभक्ति के मूल्यों पर चिंतन करने का होता है। महाराज से प्रेरणा लेने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें- Madhya Pradesh: ‘नक्शा‘ पायलट कार्यक्रम का ड्रोन उड़ाकर शुरुआत, शिवराज ने बताये उद्देश्य
आइए जानते हैं छत्रपती शिवाजी महाराज के कर्तृत्व के बारे में:
हिंदवी स्वराज्य की स्थापना:
छत्रपती शिवाजी महाराज ने हिंदवी स्वराज्य की नींव रखी। भारत में जिहादी और अतिवादी मुघल सत्ता को परास्त कर उन्होंने हिंदू राज्य की स्थापना की।
सैन्य पराक्रम:
वे एक महान रणनीतिकार और सैन्य नेता थे, जो अपनी गनिमी युद्ध रणनीतियों के लिए प्रसिद्ध थे। उनका सुव्यवस्थित सेना और नौसैनिक बल अत्यधिक शक्तिशाली था।
किलों का निर्माण:
छत्रपती शिवाजी महाराज ने अपनी राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित रायगड किला सहित अनगिनत किलों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण किया।
प्रशासनिक सुधार:
उन्होंने कार्यक्षम प्रशासनिक प्रणाली की शुरुआत की। उन्होंने स्वराज्य की स्थापना की और इसे बढ़ाया। उनका शासन न्यायप्रिय था और कल्याणकारी नीतियों पर केंद्रित था, जिसमें संसाधनों का कुशल प्रबंधन था।
यह भी पढ़ें- Delhi New CM: कल शाम 7 बजे होगी BJP विधायक दल की बैठक, CM के नाम पर होगा फैसला
मराठी भाषा और संस्कृति का प्रचार:
उन्होंने अपने शासन में मराठी भाषा का प्रयोग बढ़ावा दिया और कला एवं संस्कृति के संरक्षक रहे। वे हिंदू धर्म के रक्षक भी थे।
नौसेना शक्ति:
छत्रपती शिवाजी महाराज ने एक शक्तिशाली नौसेना का निर्माण किया, जिससे उनके राज्य को विदेशी आक्रमणों से सुरक्षा मिली और कोकण तट पर मराठा/हिंदू वर्चस्व स्थापित हुआ।
तो ऐसे महान राजा को प्रणाम करें… जय भवानी, जय शिवाजी… छत्रपती शिवाजी महाराज की जय…
यह वीडियो भी देखें-
Join Our WhatsApp Community