“अनमास्क” से भी मनी! पहन कर रहना रे बाबा…

कोरोना महामारी को मात देने के लिए देश भर में लॉकडाउन लागू करने  बाद कुछ महीने पहले मुंबई में अनलॉक प्रक्रिया शरू की गई है। कुछ मुंबईकरों को लग रहा है कि अनलॉक में कोरोना का खतरा टल गया है। इसलिए वे इसके संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने जैसे प्राथमिक नियमों की भी अनदेखी कर रहे हैं। वे बिंधास्त होकर घूम-फिर रहे हैं।

131

कोरोना का खतरा देश-दुनिया के साथ ही मुंबई में भी बना हुआ है। सरकारी तंत्र और विशेषज्ञ बार-बार लोगों को इस महामारी से बचने के लिए मास्क पहने और सोशल डिस्टैसिंग जैसे नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन कई लोग हैं कि मानते नहीं। वे कोरोना के तमाम नियमों की धज्जियां उड़ाकर अपने साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों को दंडित करने का अभियान मुंबई महानगरपालिका ने पिछले कुछ दिनों से तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत बीएमसी ने अनमास्क लोगों से दंड स्वरुप एक करोड़ 65 लाख रुपए वसूल किए हैं।

ये भी पढ़ेंः कागजों पर नदी सफाई… फिर भी करोड़ों में सलाह मंगाई

अनलॉक में अनमास्क मुंबईकर
कोरोना महामारी को मात देने के लिए देश भर में लॉकडाउन लागू करने  बाद कुछ महीने पहले मुंबई में अनलॉक प्रक्रिया शरू की गई है। कुछ मुंबईकरों को लग रहा है कि अनलॉक में कोरोना का खतरा टल गया है। इसलिए वे इसके संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने जैसे प्राथमिक नियमों की भी अनदेखी कर रहे हैं। वे बिंधास्त होकर घूम-फिर रहे हैं। ऐसे लोगों की वजह से मुंबई में एक बार फिर कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है। इसे देखते हुए मुंबई महानगरपालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने मास्क न पहनने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उसके बाद मुंबई में अनमास्क लोगों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इस अभियान के तहत पिछले 21 दिनों में 1 करोड़ 65 लख रुपए दंड वसूले गए हैं।

पहले जागरुकता अभियान, अब दंड वसूली
बीएमसी ने लॉकडाउन के दौरान शुरू से ही लोगों में मास्क पहनने और सोशल डिस्टैंसिंग जैसे कोरोना से बचने के नियमों का पालन करने को लेकर जागरुकता अभियान चलाया है। शुरू में इन नियमों का पालन नहीं करनेवाले मुंबईकरों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही थी, लेकिन पिछले 20-21 दिनों से यह कार्रवाई तेज कर दी गई है। बता दें कि महानगर में सार्वजनिक स्थानों पर सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने की काफी घटनाएं घट रही हैं। 1 से 21 अक्टूबर तक  ऐसे 82 हजार 497 लोगों को दंडित किया गई है। उनसे प्रति व्यक्ति 200 रुपए के हिसाब से कुल एक करोड़ 64 लाख 96 हजार 900 रुपए वसूल किए गए हैं।

9 अप्रैल से 20 अक्टूबर कर करीब दो करोड़ रु. दंड वसूल
 अप्रैल 2020 से ही अनमास्क लोगों से  ही मुंबई में दंड वसूली शुरू है। प्राप्त आंकड़े के अनुसार 9 अप्रैल से 20 अक्टूबर तक एक लाख 752 अनमास्क मुंबईकरों से कुल दो करोड़ 30 लाख 29 हजार रुपए दंड वसूल किए गए हैं।

मुख्य बातें
-9 अप्रैल से 21 अक्टबूर 2020 तक 1 लाख 752 लोगों पर कार्रवाई, कुल 2 करोड़ 49 लाख दंड वसूल
-1 से 21 अक्टूबर 2020 तक 82 हजार 497 लोगों पर कार्रवाई, 1 करोड़, 64 लाख 96 हजार दंड वसूल

 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.