CAG Report: गरीबों का पैसा लूटने वालों को…! भाजपा ने पूर्व की आम आदमी सरकार पर बोला हमला

भाजपा नेता तरुण चुघ ने भाजपा मुख्यालय में कहा कि दिल्ली विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पर चर्चा हो रही है। चोरी और घोटालों पर चर्चा स्वस्थ लोकतंत्र का आधार है और समय की मांग भी है।

165

CAG Report: दिल्ली विधानसभा(Delhi Assembly) में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर 27 फरवरी को चर्चा जारी है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ(National General Secretary Tarun Chugh) ने कहा कि जिन लोगों ने गरीबों का पैसा लूटा है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

स्कूल की जगह खोल दिया मधुशाला
चुघ ने भाजपा मुख्यालय में इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पर चर्चा हो रही है। चोरी और घोटालों पर चर्चा स्वस्थ लोकतंत्र का आधार है और समय की मांग भी है। अरविंद केजरीवाल ने स्कूल खोलने के बजाय दिल्ली में मधुशाला खोल दिए। आम आदमी पार्टी का सच आज जनता जान चुकी है कि इन्होंने किस तरह सत्ता में रहते हुए लोकपाल और लोकतंत्र का मजाक उड़ाया।

Maha Kumbh 2025: योगी ने की सफाई कर्मचारियों को अप्रैल से न्यूनतम वेतन देने की घोषणा, इतना बोनस भी मिलेगा

भ्रष्टाचारियो को मिलेगी सख्त सजा
तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा की दिल्ली सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस मुद्दे को जनता के सामने लाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि भ्रष्टाचारियों को सख्त सजा मिले। गरीबों का पैसा लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आम आदमी पार्टी के विधायकों को विधानसभा से सस्पेंड करने पर तरुण चुघ ने कहा कि जो कल तक सदन में से भाजपा के विधायकों को बाहर करवा रहे थे, आज वो लोकतंत्र की बात कर रहे हैं। भाजपा की सरकार लोकतंत्र के प्रति वचनबद्ध है। आतिशी आज लोकतंत्र की दुहाई दे रही हैं, कैग की रिपोर्ट में आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार की सारी रिपोर्ट लिये हैं , जिसे दिल्ली की जनता जानना चाहती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.