Maharashtra: मुख्यमंत्री फडणवीस ने थपथपाई राज्य पुलिस बल की पीठ, जानिये क्या कहा

महाराष्ट्र की 35 वीं पुलिस खेल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर आज राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस ने ठाणे में कहा कि यह कार्यक्रम राज्य पुलिस विभाग के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अवसर है।

221

Maharashtra: महाराष्ट्र की 35 वीं पुलिस खेल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर आज राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद फडणवीस ने ठाणे में कहा कि यह कार्यक्रम राज्य पुलिस विभाग के उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अवसर है। मुख्यमंत्री फडणवीस 1 मार्च को ठाणे पुलिस के साकेत खेल मैदान में समापन के दौरान संबोधित कर रहे थे।

उल्लेखनीय हैं कि इस प्रतियोगिता में 18 प्रकार के खेलों में कुल 2929एथलीटों ने भाग लिया है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि भविष्य में अधिक से अधिक पुलिस एथलीटों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। उन्होंने महिला खिलाडियों की महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए विशेष रूप से बधाई देते हुए कहा कि महाराष्ट्र पुलिस बल को देश में सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल के रूप में जाना जाता है।

पूरे देश में महाराष्ट्र पुलिस बल सर्वश्रेष्ठ
मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे बताया कि उद्योग के मामले में महाराष्ट्र के देश में नंबर वन बनने में पुलिस विभाग का योगदान भी महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र पुलिस बल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की है। इसलिए महाराष्ट्र पुलिस बल के प्रदर्शन को पूरे देश में बैंचमार्क के रूप में भी देखा जाता है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपने संबोधन राज्य के पुलिस बल का उत्साह बढाते हुए कहा कि इस पहचान को बनाए रखने के लिए पुलिस को अधिक जिम्मेदारी और पारदर्शिता से काम करना होगा। महाराष्ट्र उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खेलों में टीम भावना विकसित की जाती है उसी तरह दैनिक गतिविधियों में भी टीम भावना विकसित करना चाहिए। इसलिए पुलिस एथलीटों को ऐसे स्तर पर प्रदर्शन करना चाहिए जो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी के लिए अनुकूल हो।

फडणवीस ने आज यहां महाराष्ट्र पुलिस को मशविरा दिया कि पुलिस के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए, साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिसके लिए सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

यहां ठाणे के साकेत मैदान में आयोजित 35वीं राज्यस्तरीय पुलिस क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक स्पर्धा का भव्य समापन समारोह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री (शहरी) योगेश कदम, गृह राज्य मंत्री (ग्रामीण) डॉ. इस अवसर पर पंकज भोइर, विधायक संजय केलकर, निरंजन डावखरे, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव इकबाल सिंह चहल, पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, कोंकण विभागीय आयुक्त विजय सूर्यवंशी, कोंकण क्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजय दराडे, जिला कलेक्टर अशोक शिंगारे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन घुगे, पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

समापन समारोह की शुरुआत विभिन्न पुलिस खेल टीमों की परेड के साथ हुई। इस अवसर पर महिलाओं और पुरुषों के लिए 100 मीटर दौड़ का फाइनल भी आयोजित किया गया। विजेता खिलाड़ियों को उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गये।

मुख्यमंत्री ने महिला एथलीटों की बढ़ती संख्या पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने उत्तम प्रदर्शन में निरन्तर सुधार लाएं ताकि ताकि हमारे पुलिस एथलीट ओलंपिक सहित उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। तदनुसार, 2036 ओलंपिक के लिए भारत की तैयारियों में पुलिस टीमों को शामिल करने के लिए “मिशन ओलंपिक” शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा महाराष्ट्र को एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनाने में राज्य पुलिस के योगदान की प्रशंसा की तथा कहा कि राज्य पुलिस ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यावसायिकता एवं प्रदर्शन का एक “मानक” स्थापित किया है।

Baba Vishwanath: महाकुंभ के दौरान दो करोड़ 87 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन,छह प्रमुख स्नान पर्वों पर टूटा रिकॉर्ड

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला द्वारा मुख्यमंत्री फडणवीस, गृह राज्यमंत्री योगेश कदम और पंकज भोईर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.