Maharashtra: औरंगजेब प्रेम के कारण जेल जाएंगे सपा नेता अबू आजमी, जानें मुख्यमंत्री फडणवीस ने क्या कहा

विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के सवाल - आजमी को अब तक जेल क्यों नहीं भेजा गया?

134

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने 5 मार्च (बुधवार) को कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब (Aurangzeb) पर विवादित टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक अबू आजमी (Abu Azmi) को गिरफ्तार (arreste) किया जाएगा। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा विधायक को गिरफ्तार किया जाएगा।

विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के सवाल – आजमी को अब तक जेल क्यों नहीं भेजा गया? पर फडणवीस ने ठाकरे की शिवसेना पर निशाना साधते हुए पूछा कि उसने शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले पंडित जवाहरलाल नेहरू का विरोध क्यों नहीं किया। उन्होंने पूछा कि क्या ठाकरे की सेना में नेहरू का विरोध करने की हिम्मत है।

यह भी पढ़ें- conversion: सौतेले बेटे ने नहीं अपनाया इस्लाम तो पिता ने नाबालिग को जंजीरो में किया कैद, जानें पूरा मामला

100 प्रतिशत जेल में डाला जाएगा
फडणवीस ने सदन में कहा, “अध्यक्ष महोदय (आजमी) को जेल में डाला जाएगा। 100 प्रतिशत जेल में डाला जाएगा। आपको (दानवे) सही जानकारी लेनी चाहिए थी। मैं पूछता हूं, क्या आप पंडित जवाहरलाल नेहरू ने डिस्कवरी ऑफ इंडिया पुस्तक में जो लिखा है, उसका विरोध करेंगे? क्या आप विरोध करेंगे? क्या आप पंडित जवाहरलाल नेहरू ने डिस्कवरी ऑफ इंडिया पुस्तक में शिवाजी महाराज के खिलाफ जो लिखा है, उसका विरोध करेंगे? क्या आपमें हिम्मत है? हम छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। देश और धर्म के लिए मरने के लिए तैयार शेर शिव का पुत्र था। केवल एक महान और शक्तिशाली राजा था।”

यह भी पढ़ें- Champions Trophy: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराया, भारत से फाइनल में होगा मुकाबला

स्थायी रूप से निलंबित करने की मांग
एक अन्य घटनाक्रम में, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने आजमी की विवादास्पद टिप्पणी की आलोचना की और राज्य विधानसभा से उनके स्थायी निलंबन की मांग की। उन्होंने कहा, “उन्हें स्थायी रूप से निलंबित किया जाना चाहिए। यह सिर्फ बजट सत्र के लिए नहीं होना चाहिए, निलंबन स्थायी होना चाहिए।”

यह भी पढ़ें- Life Support System: एलसीए तेजस में उड़ान के दौरान लाइफ सपोर्ट सिस्टम का पहला परीक्षण रहा सफल, आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम

चालू सत्र के लिए विधानसभा से निलंबित
इससे पहले, सपा विधायक को मुगल बादशाह औरंगजेब की प्रशंसा करने वाली उनकी टिप्पणी के लिए बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा से 26 मार्च को चल रहे बजट सत्र के समाप्त होने तक निलंबित कर दिया गया था। अन्याय का रोना रोते हुए आजमी ने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई उनके द्वारा अपनी टिप्पणी वापस लेने के बावजूद की गई।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.