WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने जीता WPL 2025 का खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराया

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के तीसरे सीजन के खिताब पर कब्जा किया।

108

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने वुमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) के फाइनल मुकाबले (Final Match) में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 08 रनों से हराकर दूसरी बार चैंपियन (Champion) बनने का गौरव हासिल किया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) में खेले गए इस रोमांचक मैच में दर्शकों को कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में मुंबई की टीम ने बाजी मार ली।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती झटकों के बाद हरमनप्रीत कौर और नेट साइवर ब्रंट की जोड़ी ने टीम को मुश्किल से उबारा। हरमनप्रीत ने 66 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि साइवर ब्रंट ने 30 रन बनाए। इस साझेदारी की बदौलत मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 149 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

यह भी पढ़ें – Tamilnadu: स्टालिन के हिंदी विरोधी रुख पर बवाल, पवन कल्याण ने पूछा बड़ा सवाल

दिल्ली कैपिटल्स 8 रन से हारी
149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत भी खराब रही। हालांकि, मैरिजेन कैप (40 रन) और जेमिमा रोड्रिग्ज (30 रन) ने दिल्ली की पारी को संभालने की कोशिश की। मैच के अंतिम ओवरों में दिल्ली के बल्लेबाजों ने जीत के लिए संघर्ष जारी रखा, लेकिन मुंबई की सधी हुई गेंदबाजी के चलते लक्ष्य से 8 रन पीछे रह गई।

दिल्ली कैपिटल्स का सपना तीन बार टूटा
यह लगातार तीसरा मौका था जब दिल्ली कैपिटल्स डब्ल्यूपीएल के फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही। 2023 में मुंबई इंडियंस, 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और अब 2025 में फिर से मुंबई इंडियंस ने दिल्ली का सपना तोड़ दिया।

मुंबई इंडियंस अब डब्ल्यूपीएल की पहली टीम बन गई है जिसने दो बार खिताब जीता है। इससे पहले, उन्होंने 2023 में पहला सीजन जीता था, जब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था। इस बार भी उन्होंने दिल्ली को 8 रनों से हराकर अपनी बादशाहत कायम रखी।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.