Storm In America: अमेरिका में तूफान ने मचाई भारी तबाही, 27 लोगों की मौत

तूफान ने अमेरिका के कई राज्यों में तबाही मचा दी है। यहां तूफान के कारण अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

181

अमेरिका (America) में एक भयानक तूफान (Storm) आया है, जिसने भारी तबाही मचाई है। अमेरिका के कुछ हिस्सों में हिंसक बवंडर का खतरा जानलेवा और विनाशकारी साबित हुआ। शनिवार को मिसिसिपी घाटी और डीप साउथ की ओर तेज़ हवाएं चलीं, जिससे कम से कम 27 लोगों की मौत (Death) हो गई और कई घर नष्ट हो गए। मिसौरी, अर्कांसस, टेक्सास और ओक्लाहोमा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह तक सबसे ज्यादा मौतें मिसौरी में हुईं, जहां रात भर बवंडर ने तबाही मचाई और कम से कम 12 लोगों की जान ले ली। मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल ने भी बताया कि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक व्यक्ति भी शामिल है जिसका घर बवंडर में नष्ट हो गया।

यह भी पढ़ें – WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने जीता WPL 2025 का खिताब, दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराया

अमेरिका में भयंकर तूफान से तबाही
राज्य के गवर्नर माइक केहो के बयान के अनुसार, शनिवार सुबह मिसौरी में 19 बवंडर के कारण करीब 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अर्कांसस में 3 लोगों की मौत और 29 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। यह मरने वालों की शुरुआती संख्या है। यह संख्या और बढ़ सकती है।

स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगा हुआ है। प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है। हवाएं इतनी तेज थीं कि ट्रक भी पलट गए। कई घर तबाह हो गए और हजारों वर्ग किलोमीटर जंगल जलकर राख हो गए।

तेज हवाएं, धूल भरी आंधी, जलते जंगल
टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के मुताबिक, तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और पास के जंगल में लगी भीषण आग से निकले धुएं के कारण हालात और खराब हो गए। खराब मौसम के कारण टेक्सास में कार दुर्घटनाएं भी हुईं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

विभाग की एक सार्जेंट सिंडी बार्कले ने कहा कि हमारे यहां पहले भी बड़े पैमाने पर तूफान आए हैं, लेकिन वे इतने भयानक नहीं थे। लेकिन यह तूफान बहुत भयानक था। उन्होंने कहा कि जब वह दुर्घटनास्थल पर पहुंचीं, तो कई बार वह अपनी कार के हुड के पीछे का हिस्सा भी मुश्किल से देख पाती थीं। आपको बता दें कि इन तूफानों का खतरा अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में सबसे ज्यादा है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.