भारत कैसे बनेगा विश्व गुरु? केंद्रीय मंत्री ने बताया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश में सनातन धर्म को बढ़ावा देने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के विश्व गुरु बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

127

केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि सनातन धर्म पर सदियों से संकट छाया हुआ है और इस संकट की घड़ी में सनातन धर्म को बचाना हम सब सनातन धर्मावलंबियों का कर्तव्य बनता है।

बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड स्थित गीता धाम फतेहा ठाकुरबाड़ी में आयोजित मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा सनातन धर्मावलंबियों के हाथ में है। जहां सनातनी की संख्या कम हो रही है, वहां सनातन धर्म पर संकट है। जिस दिन हम सभी सनातनी एक हो जाएंगे और सभी अपने को सनातनी कहने लगेंगे, उस दिन हम विश्व गुरु अवश्य होंगे।

उन्होंने कहा कि हम यहां की सभ्यता संस्कृति और धरोहर की रक्षा एवं विस्तारीकरण करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। बेगूसराय के धरती की पहचान धरोहर को बचाने और विस्तारीकरण में अनवरत लगे रहेंगे।

मां दुर्गा के किए दर्शन-पूजन
अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे गिरिराज सिंह ने सबसे पहले मां दुर्गा का दर्शन-पूजन किया, उसके बाद ठाकुरबाड़ी के मंहत राम सुमिरन दास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालु को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि गीता धाम फतेहा एक ऐतिहासिक ठाकुरवाड़ी है, जहां एक से बढ़कर एक महात्माओं ने अपने सिद्धि के बल पर लोगों का कल्याण करते हुए मोक्ष का रास्ता दिखाया। जिन्हें आज भी लोग याद कर उनके बताये हुए रास्ते पर चलते है, इसी कारण पूर्वजों और संत-महात्माओं की कृपा बनी हुई है।

महंत ने कही ये बात
इस अवसर पर ठाकुरबाड़ी के मंहत ने कहा कि भगवान के चरणों में अपने आप को समर्पित करने से पूर्व मनुष्य को लोभ-मोह का त्याग करना चाहिए। सच्चे मन से जो ईश्वर को याद करता है, उन्हें ईश्वर की प्राप्ति होती है, मनुष्य को कर्म करते रहना चाहिए। इस अवसर पर जिला पार्षद मनमोहन महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रभाकर कुमार राय, भाजपा के जिला मंत्री बिरजू मलिक, मुखिया राकेश कुमार राय, मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार चौधरी एवं निशांत कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.