क्षत्रिय गौरव संस्था द्वारा संतोष आर.एन सिंह का भव्य सत्कार, पूर्ण समर्थन का दिलाया विश्वास

113

बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन हॉल में क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था ने उत्तर भारतीय संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह का भव्य सत्कार किया। इस अवसर पर उदयप्रताप सिंह और सुधाकर सिंह बिशेन की अगुवाई में संस्था के पदाधिकारियों ने संतोष आरएन सिंह को पगड़ी और पुष्पहार पहनाकर सत्कार किया और उन्हें एक तलवार भी भेंट की। क्षत्रिय और अन्य समाज से जुड़े बु‍द्धिजीवियों, समाजसेवियों, उद्योग और बैंकिंग क्षेत्र के लोगों ने उत्तर भारतीय संघ के युवा नेतृत्व संतोष आरएन सिंह पर संपूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि उत्तर भारतीय समाज के विकास के लिए हम सभी संतोष सिंह के साथ हैं और उन्हें हमारा पूरा सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। सभी ने उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय आर.एन सिंह के द्वारा किए गए समाजसेवा कार्यों को याद किया गया।

उत्तर भारतीय समाज ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसे मैं समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में पूरी तरह खरा उतरने का वचन देता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने और मेरे परिवार ने गरीबी देखी है, इसलिए मैं उत्तर भारतीय समाज के गरीब और मजबूर वर्ग को उत्तर भारतीय संघ के माध्यम से हर संभव मदद करने के लिए प्रयासरत रहूंगा। मेरे पिता आरएन सिंह हमेशा कहा करते थे कि, बात कम करो, काम करने में ज्यादा विश्वास रखो। मैं अपने पिता द्वारा दिए गए इस मूलमंत्र पर सदैव कार्य करूंगा और पिता के अधूरे सपनों को साकार करूंगा।
संतोष आर.एन सिंह – अध्यक्ष, उत्तर भारतीय संघ

ये भी पढ़ें – यूक्रेन से एक दिन में लाए गए 2100 से अधिक भारतीय! जानें, अब तक कितने लौटे स्वदेश

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा निदेशक आर.आर परदेशी, पूर्व कस्‍टम सुप्रिटेंडेंट व उत्तर भारतीय संघ के उपाध्‍यक्ष रमेश बहादुर सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्‍ता उदय प्रताप सिंह, मीरा भायंदर मनपा के नगरसेवक विक्रम प्रताप सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह, कांग्रेस नेता दयाशंकर सिंह, मनोज सिंह (नाहर स्टेट), समता बैंक के डायरेक्‍टर अनिल सिंह, ओ. पी. सिंह, सुधाकर सिंह विशेन, विजय सिंह कौशिक, मंगल बैंक के डायरेक्‍टर जितेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, ऑल इंडिया फिल्‍म इंडस्‍ट्री इम्प्‍लाइज यूनियन अध्‍यक्ष अशोक दुबे, उत्तर भारतीय संघ कार्य समिति सदस्‍य गुंधारी सिंह भदौरिया इत्‍यादि ने भी संबोधित किया और संतोष आरएन सिंह को संपूर्ण समर्थन और सहयोग देने का वादा किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.