अब न्यूजीलैंड ने राष्ट्रपति पुतिन समेत रूस के 100 नेताओं पर लगाया ऐसा प्रतिबंध!

रूस पर प्रतिबंधों का सिलसिला जारी है। इस सूची में एक और नाम न्यूजीलैंड का जुड़ गया है। उसने पुतिन समेत 100 रूसी नेताओं पर प्रतिबंध की घोषणा की है।

132

युद्धग्रस्त यूक्रेन में मची तबाही के 12वें दिन 7 मार्च को न्यूजीलैंड ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन समेत रूस के 100 लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस प्रतिबंध तक यह लोग न्यूजीलैंड की यात्रा नहीं कर पाएंगे।

न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि न्यूजीलैंड में प्रतिबंधित लोगों की सूची में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा सहित अन्य शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा, “प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न और विदेश मामलों की मंत्री नानैया महुता ने रूसी सरकार के अधिकारियों और यूक्रेन पर रूसी आक्रमण से जुड़े अन्य व्यक्तियों के खिलाफ लक्षित यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।”

बता दें कि इससे पहले दुनिया की पांच प्रमुख तकनीकी कंपनियां गूगल, एपल, फेसबुक, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट यूक्रेन पर आक्रमण करने पर रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा कर चुकी हैं। गूगल ने रूस में अपनी सेवाओं में ऑनलाइन विज्ञापन बंद कर दिया है। एप्पल ने रूस में अपने सभी उत्पादों की बिक्री को निलंबित कर दिया है।

क्रेडिट कार्ड और भुगतान के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मास्टरकार्ड और वीजा ने भी रूस में काम बंद कर दिया है। अब रूसी बैंकों के वीजा और मास्टरकार्ड देश से बाहर काम नहीं करेंगे। ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने भी यूक्रेन के समर्थन में पश्चिमी देशों की कंपनियों के रुख का समर्थन करते हुए रूस में अपनी सेवा को निलंबित कर दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.