Live Update Assembly Election 2022 रुझान: तीन राज्यों में सत्ता में कमल, गोवा में बना बड़ा दल

पांच राज्यों के मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी चार राज्यों में और आम आदमी पार्टी पंजाब में आगे चल रही है। वहीं, कई दलों के दिग्गज नेता अबतक के रुझान में पीछे चल रहे हैं।

115

प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव परिणामों के लिए चल रही मतगणना में शुरुआती गिनती में जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चार राज्यों में और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में आगे चल रही है। वहीं, कई दलों के दिग्गज नेता अबतक के रुझान में पीछे चल रहे हैं।

 दिग्गज नेताओं का हाल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथु और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल विधानसभा क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों चमकौर साहिब और भदौर से पीछे चल रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, शिरोमणि अकाली दल के शीर्ष नेता प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, उत्तराखंड में कांग्रेस से शीर्ष नेता हरीश रावत भी अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अपनी-अपनी सीटों पर अबतक आये रुझानों में पीछे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार
उत्तर प्रदेश से आ रहे रुझानों के मुताबिक, सूबे की 403 सीटों में 200 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि समाजवादी पार्टी 77, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 4, कांग्रेस 4 और अन्य दो सीटों पर आगे हैं।

उत्तराखंड में बदल रही है परंपरा
उत्तराखंड में अबतक के रुझानों में भाजपा सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। वह राज्य की 70 सीटों में से 39 पर बढ़त बनाये हुये है। 21 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.