Live Update Assembly Election 2022 रुझान: पंजाब में हाथ की सफाई, झाड़ू आई! चन्नी को ले डूबे सिद्धू?

रझान में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब तथा भदौड़ सीट पर पीछे चल रहे हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु तथा रजिया सुलताना भी पीछे चल रहे हैं।

105

पंजाब में चल रही मतगणना के दौरान अब तक के रूझान के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी 71 सीटों पर आगे हो गई है।

पंजाब में आप बहुमत के आंकड़े से हुई पार
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बहुमत के लिए जरूरी आकंड़ा पार कर लिया है। पंजाब में कई बड़े दिग्गज नेता पीछे जा चुके हैं। आप के नए चेहरे आगे चल रहे हैं। पंजाब की कुल 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी 71 सीटों पर आगे चल रही है।

ये दिग्गज रुझान में पीछे
सत्ता में रही कांग्रेस 11, शिरोमणि अकाली दल आठ तथा पांच सीट पर अन्य आगे चल रहे हैं। पंजाब में पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे हैं। पंजाब की सबसे चर्चित सीट अमृतसर में अकाली दल के बिक्रमजीत सिंह मजीठिया तथा कांग्रेस के नवजोत सिद्धू पीछे हो गए हैं। अब तक तीसरे नंबर पर चल रही आप की जीवनजोत कौर ने तीसरे से पहले नंबर पर छलांग लगा दी है।

चन्नी के साथ ही कांग्रेस के ये नेता भी पीछे
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब तथा भदौड़ सीट पर पीछे चल रहे हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु तथा रजिया सुलताना भी पीछे चल रहे हैं।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.