Live Update Assembly Election 2022 रुझान: और कमजोर हुई कांग्रेस! जानिये, कहां कैसा है हाल

हर चुनाव के बाद कमजोर हो रही कांग्रेस ने इस परंपरा को पांच राज्यों के चुनावी रुझान में भी बरकरार रखा है। पंजाब में सत्ता गंवाने के साथ ही उसकी राजनीतिक हैसियत भी सामने आ गई है।

93

पांचों चुनावी राज्य (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब गोवा और मणिपुर) में हो रहे मतगणना के रुझानों में कांग्रेस पस्त होती दिख रही है ।

मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पंजाब में भी सत्ता से बाहर हो गई है। यहां राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी 89 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस यहां सिर्फ 15 सीटों पर आगे चल रही है।

उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में भी कांग्रेस के उम्मीदवार लगातार पीछे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मात्र छह सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा यहां 275 सीटों पर आगे चल रही है।

ये भी पढ़ें – उप्र विस चुनाव : जानें, कितने मतगणना केन्द्र अति संवेदनशील, किस तरह की है सुरक्षा व्यवस्था

कांग्रेस के नेता उत्तराखंड को लेकर लगातार दावा कर रहे थे कि वहां पार्टी हरीश रावत के नेतृत्व में सरकार बनाएगी लेकिन शुरुआती रुझानों में यहां भी कांग्रेस पीछे चल रही है। यहां कांग्रेस सिर्फ 22 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 44 सीटों पर लगातार बढ़त बनाए हुए है।

गोवा और मणिपुर में भी कांग्रेस रुझान में काफी पीछे दिख रही है। गोवा में 11 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे हैं जबकि भाजपा 22 सीटों पर लगातार बढ़त बनाए हुए है। वहीं मणिपुर में कांग्रेस सात सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 31 सीटों पर आगे चल रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.