गोवा में भाजपा की जीत पर फडणवीस का मुंबई में भव्य स्वागत, शिवसेना-राकांपा पर तंज कसते हुए की ये घोषणा!

गोवा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने गोवा में जीत के बात भाजपा के अगले लक्ष्य की घोषणा की है। उन्होेंने दावा किया कि 2024 में महाराष्ट्र में भी सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा।

98

पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से 4 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में आशातीत सफलता मिली है। प्रधानमंत्री ने देश की जनता में विश्वास पैदा किया है कि जब तक मोदी हैं, कोई भूखा नहीं रहेगा, कोई बेरोजगार नहीं रहेगा। अब अगली लड़ाई मुंबई की है। मुंबई को तथा मुंबई के नागरिकों को भ्रष्टाचार के कीचड़ से मुक्त करना है।

मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में गोवा के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर फडणवीस ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्हें पूरा विश्वास था कि चुनाव तो मोदी की वजह से जीता ही जाएगा, वे तो सिर्फ महाराष्ट्र के प्रतिनिधि के रूप में वहां गए थे। गोवा में जो लोग गरज रहे थे, मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया है।

  शिवसेना-रांकापा पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को हराने का जो लोग दावा कर रहे थे, प्रमोद सावंत के विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना उम्मीदवार को सिर्फ 97 वोट मिले। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की लड़ाई भाजपा के साथ नहीं नोटा के साथ है। इस चुनाव में इन लोगों को नोटा से भी कम वोट मिला है।

2024 में भी जीतने का दावा
देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि उत्तर प्रदेश से दिल्ली का रास्ता जाता है। इसलिए 2024 में साफ हो गया है कि अगला चुनाव हम ही जीतेंगे। महाराष्ट्र में भी सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। भाजपा 2024 में पूर्व बहुमत से सरकार बनाने वाली है। देवेंद्र फडणवीस ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि विजय से अति उत्साहित न हों, संयम बनाए रखें। आगामी चुनाव के लिए कल से तैयारी शुरू कर दें। इसके बाद विधान भवन में भी भाजपा विधायकों ने देवेंद्र फडणवीस का जोरदार स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.