फोन टैपिंग मामले में मुंबई पुलिस की पूछताछ के बाद फडणवीस ने कही ये बात!

फोन टैंपिंग का मामला एक बार फिर महाराष्ट्र की राजनीति में सुर्खियों में है। इस मामले में प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष फडणवीस से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की है।

97

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई पुलिस ने बहुचर्चित फोन टैपिंग मामले में उनके ही आवास पर पूछताछ की। मुंबई पुलिस की साइबर टीम ने पुलिस तबादलों में हुए भ्रष्टाचार की खबर लीक होने से सम्बंधित सवाल भी पूछे। उधर, देवेंद्र फडणवीस से हो रही पूछताछ का विरोध भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने किया है। इसलिए सूबे के हर जिलों में देवेंद्र फडणवीस को भेजी गई नोटिस जलाकर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पुलिस उपायुक्त हेमराज राजपूत तथा सहायक पुलिस आयुक्त नितीन जाधव के नेतृत्व में साइबर पुलिस की टीम 12 बजे पहुंची और पूछताछ की। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि वे संजय राउत की तरह पूछताछ से घबराते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुझसे जो भी पूछताछ की, उसका मैंने जवाब दिया। वह महाघोटाला हुआ है, इसलिए उसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसक कारण यह है कि उसकी जांच ठाकरे सरकार नहीं कर सकती है। मुझे जो प्रश्न मुंबई पुलिस ने भेजे थे, मैंने पहले ही कहा था कि मैं उन सभी प्रश्नों का उत्तर दूंगा। उन्होंने कहा कि मैंने मुंबई पुलिस को यह नहीं कहा है कि मैं फिर से आऊंगा।

पुलिस ने दी थी सूचना
इससे पहले मुंबई पुलिस की साइबर टीम ने देवेंद्र फडणवीस को 13 मार्च को दिन में 11 बजे आवास पर ही हाजिर रहने का आदेश जारी किया था। इसके बाद फडणवीस ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि वे जांच में सहयोग करेंगे। इसके बाद पुलिस ने तय किया कि पुलिस खुद उनके घर जाकर पूछताछ करेगी। इसी आधार पर पुलिस ने फडणवीस के आवास पर जाकर उनसे पूछताछ की।

भाजपा ने किया प्रदर्शन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने 12 मार्च को ही हर जिले में देवेंद्र फडणवीस को भेजी गई नोटिस जलाने व प्रदर्शन करने का आदेश जारी किया था। इसके फलस्वरुप 13 मार्च को सूबे के हर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पाटील ने बताया कि विपक्षी नेता के रूप में देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस तबादलों में हो रहे भ्रष्टाचार से संबंधित फोन टैपिंग का पेन ड्राइव केंद्रीय गृह सचिव को दिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.