“आरएसएस का एकमात्र एजेंडा..!” ट्वीट कर ट्रोल हो गए दिग्विजय, आने लगे ऐसे-ऐसे कमेंट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को आरएसएस को घेरने का प्रयास महंगा साबित हो गया। नेटिजंस उनकी क्लास ले रहे हैं।

209

पांच राज्यों में हुए चुनाव के बाद चारों खाने चित कांग्रेस नेता सुधरने का नाम नहीं ले रहे। अपनी हार के कारणों का मंथन करने और कमियों को दूर करने के बजाय वे आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाकर अपने भ्रम को बनाए रखना चाहते हैं। इसी कड़ी में पार्टी के वयोवृद्ध और अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले नेता दिग्विजय सिंह
एक ट्वीट पर नेटिजंस के निशाने पर आ गए।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए आरएसएस पर निशाना साधा, “आरएसएस का एक मात्र एजेंडा धार्मिक उन्माद फैला कर हिंसा पनपाना और इस पर राजनीतिक रोटियों सेंकना है।”

कांग्रेस पार्टी के इस वरिष्ठ नेता को आरएसएस को घेरने का प्रयास महंगा साबित हो गया। नेटिजंस उनकी क्लास ले रहे हैं। हालांकि कुछ अकाउंट यूजर्स उनका समर्थन भी कर रहे हैं।

नेटिजंस के निशाने पर दिग्विजय सिंह
तनुज सिंह नामक एक यूजर ने लिखा, “भाजपा को लेकर मैं आपसे सहमत हूं। लेकिन सर, राजीव गांधी की चुनावी रणनीति और 1987 के चुनावों में हुई धांधली और बेईमानी भी कश्मीर समस्या का सबसे बड़ा कारण है, इस पर भी तो कुछ बोलिए। ये तथ्य है कि इसी चुनाव में हुई धांधली ने कश्मीरियों का विश्वास उठाया है लोकतंत्र से।”

शेख खाजा नामक नेटिजन ने लिखा, “महाराज!!70 साल से आपकी सत्ता देश मे रही थी। ईडी, सीबीआई, आईटी सब आपके पास हथियार थे। फिर क्यों पनपने दिया आपने इसे? वक्त रहते ही कुचल सकते तो कांग्रेस को ये दिन न देखने पड़ते।”

अरुण त्रिपाठी ने लिखा है,” कश्मीर में जो हुआ उसमें पाकिस्तान के किसी भी रोल को बिलकुल नकारते हैं आप?”

https://twitter.com/_aruntripathi/status/1503191474401333258?s=20&t=A7lukOuC_0eQiz9YwEnAlA

डीके बाजपेयी ने दिग्विजयय सिंह पर निशाना साधते हुए लिखा, ” चचा, अब चल फिर पाते हो या लेटे लेटे ट्वीट करते हो? बुढ़ापे में झण्डू का च्यवनप्राश एक-एक चम्मच सुबह शाम सेवन करो। शरीर के सभी अंगों में तरावट रहेगी और बदबू कम आयेगी। नहाया रोज करो, भले ही गरम पानी से। बत्तीसी भी निकाल कर रोज साफ किया करो, चच्ची शिकायत कर रही थीं।

एक अन्य यूजर ने लिखा, “अच्छा। डाइरेक्ट एक्श डे और  मोपला जनसंहार भाजपा ने करवाया था ?

1947 हिंदुस्तान का विभाजन भाजपा ने करवाया था ?

मुफ़्ती मोहम्मद सय्यद भाजपा का होम मिनिस्टर था , जब कश्मीर त्रासदी हुई थी ?

शर्म आती हो तो चुल्लू भर पानी में ….. !!!”

https://twitter.com/SanatanShantiOm/status/1503212575693103107?s=20&t=A7lukOuC_0eQiz9YwEnAlA

एक अन्य नेटिजन ने उनका समर्थन भी किया है, “भाजपा दंगों की पृष्ठभूमि तैयार करने और फिर उनसे होने वाले विनाश को भुनाने में हमेशा ही बहुत आगे रही है। आपदा पैदा करना और फिर आपदा में अवसर ढूंढना उनकी रणनीति का हिस्सा है। जिसे इन तथ्यों पर संदेह हो वह गूगल कर सकता है।
वंदे मातरम।”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.