रासायनिक और जैविक हमले की आशंका, अमेरिका ने दी रूस को यह चेतावनी

अमेरिका रासायनिक और बायोलाजिकल युद्ध के बिल्कुल खिलाफ है। उसने इस तरह के हमले को लेकर रूस को चेतावनी दी है।

135

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलीवान ने रूस को धमकी दी है कि यदि रूस ने रासायनिक और बायोलाजिकल हथियारों का इस्तेमाल किया तो वह गम्भीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

जैक सुलीवान ने 16 मार्च को अपने रूसी समकक्ष निकलाई पतरुशेव को चेताया है कि अमेरिका रासायनिक और बायोलाजिकल युद्ध के बिल्कुल खिलाफ है और वह ऐसी किसी कार्रवाई का सख़्ती से जवाब देना जानता है। मीडिया के एक सवाल के जवाब में सुलीवान ने यह नहीं बताया कि उन्होंने खुद फोन किया था अथवा रूसी सुरक्षा सलाहकार की ओर से उनसे सम्पर्क किया गया था।

ये भी पढ़ें – उप्र में सरकार गठन पर बैठकों का दौर जारी, इस बात का रखा जा रहा है ख्याल!

रूस और यूक्रेन युद्ध के विवाद को न बढ़ाए आगे
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 21 दिनों से जारी युद्ध पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने 16 मार्च को अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि दोनों पक्ष तुरंत इस जंग को रोक दें। आईसीजे ने अपने आदेश में कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध को विवाद को आगे न बढ़ाएं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की प्रवक्ता जेन पास्की ने कहा है कि रूस से भारत का कच्चा तेल खरीदना अमेरिका द्वारा लगाये गये किसी प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं है।

विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दिया बड़ा बयान
रूस से कम कीमत पर कच्चा तेल खरीदे जाने की रिपोर्ट के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा,” किसी भी देश के लिये हमारा संदेश यही रहेगा कि वे हमारे द्वारा लगाये गये प्रतिबंधों का पालन करें। यूक्रेन में भीषण हमलों के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक बड़ा बयान दिया है।

समझोते की उम्मीद
लावरोव ने 16 मार्च को कहा कि यूक्रेन के साथ कुछ समझौतों पर सहमति बन रही है। उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन के ‘न्‍यूट्रल स्‍टेटस’ पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में रूसी सेना भी मदद के हाथ बढ़ाने लगी है। यूक्रेन के खेरसन शहर में फंसे तीन भारतीयों को रूसी सैनिकों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद यह इस तरह के रेस्क्यू ऑपरेशन की पहली घटना है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.