मुंबई में फिर लॉकडाउन के नियम? जानें क्या है पुलिस का नया आदेश

152

होली और गुढ़ी पाडवा पर सरकारी ग्रहण लग गया है। मुंबई शहर में शांति बनाए रखने के लिए गृह विभाग ने 8 अप्रैल, 2022 तक जमावबंदी का आदेश जारी किया है। इसके कारण एक स्थान पर पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

ये भी पढ़ें – ईडी ने बढ़ाई ‘दीदी’ की परेशानी, भतीजे- बहू को थमाया नोटिस! जानें, क्या है पूरा मामला

मुंबई पुलिस के नए नियम के अनुसार 8 अप्रैल तक निम्नलिखित सार्वजनिक आयोजनों पर होगा प्रतिबंध 

  • 5 लोगों से अधिक के एक स्थान पर इकट्ठा होने पर प्रतिबंध
  • मोर्चा, आंदोलन पर प्रतिबंध
  • ध्वनि क्षेपक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध
  • संगीत के लिए बैंड बजाने पर रोक
  • पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध

बृहन्मुंबई क्षेत्र में इनका उपयोग भी बंद

  • पैराग्लाइडर्स उड़ान नहीं भरेंगे
  • रिमोट कंट्रोल से चलनेवाले माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट बंद
  • एरियल मिसाइल के उपयोग पर प्रतिबंध
  • ड्रोन के उपयोग पर प्रतिबंध
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.