ऐसी है भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची

101

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के द्विवार्षिक उपचुनावों हेतु 4 राज्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने असम से पबित्र मर्घेरिता और त्रिपुरा से प्रो डॉ माणिक साहा को उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी है।

ये भी पढ़ें – विश्व के भगोड़े राष्ट्राध्यक्ष! जानिये, किसने किस देश में ले रखी है शरण और उनका क्या है हाल

उन्होंने बताया कि असम से पबित्र मर्घेरिता, हिमाचल प्रदेश से डॉ सिकंदर कुमार, नगालैंड से एस फांगनों कोन्याक और त्रिपुरा से प्रो डॉ माणिक साहा को उम्मीदवार बनाया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.