पंजाब में नई सरकार के मंत्रिमंडल ने ली शपथ… ये हैं मंत्रियों के नाम

104

आम आदमी पार्टी के नेतृत्ववाली पंजाब सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैबिनेट में जो मंत्री शपथ लिये हैं, उनमें राजनीतिक अनुभव, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी और निष्ठावानों का समावेश है। इनमें से कई ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार विधान सभा में पहुंचे हैं। इनकी सूची इस प्रकार है…

ये भी पढ़ें – प. बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र उपचुनाव के लिए ये हैं भाजपा उम्मीदवार

  • हरपाल सिंह चीमा – हरपाल सिंह चीमा लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं। वे पंजाब विश्वविद्यालय से कानून के विषय में स्नातक हैं। उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि, वे मुख्यमंत्री पद की रेस में भी शामिल थे। नेता प्रतिपक्ष रह चुके हरपाल सिंह वर्ष 2017 में आम आदमी पार्टी से जुड़े थे।
  • डॉ. बलजीत कौर – डॉक्टर बलजीत कौर राजनीतिक परिवार से हैं। वे मलोट विधान सभा सीट से विधायक बनी हैं। उन्होंने अकाली दल के हरप्रीत सिंह को पराजित किया है। वे स्वास्थ्य विभाग में नौकरी कर रही थीं, उनके पिता सांसद रहे हैं।
  • हरभजन सिंह इटीओ – हरभजन सिंह जंडियावाला विधान सभी सीट से विधायक बने हैं। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार सुखविंदर सिंह डैनी को 25 मतों से पराजित किया है। वे वर्ष 2012 में पीसीएस अधिकारी बने थे, वर्ष 2017 में सरकारी नौकरी से स्वसेवानिवृत्ति ले ली।
  • विजय सिंगला – डॉ. विजय सिंगला पंजाब के अनुभवी नेता हैं, वे पहले भी मंत्री रह चुके हैं। वे मानसा विधान सभा सीट से विजयी हुए हैं और कांग्रेसी उम्मीदवार सिद्धू मूसेवाला को 63 हजार मतों पराजित किया है। पेशे से विजय सिंगला दंत चिकित्सक हैं।
  • लालचंद कटारूचक – लालचंद कटारुचक भोआ विधान सभा सीट से विजयी बने हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 12 हजार मतों से पराजित किया है।
  • ब्रम्ह शंकर – ब्रम्ह शंकर कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में आए हैं। वे कांग्रेस सरकार में उद्योग मंत्री रहे श्याम अरोड़ को 13 हजार मतों से पराजित किया है।
  • गुरमीत सिंह मीत हायर – गुरमीत सिंह मीत हायर पंजाब के बरनाला से विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे आम आदमी पार्टी पंजाब के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे हैं। वे दूसरी बार विधायक बने हैं। वर्ष 2017 में वे पहली बार विधान सभा पहुंचे थे, वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार थे और विजयी रहे।

  • ललजीत सिंह भुल्लर – ललजीत सिंह भुल्लर पंजाब के पट्टी विधान सभा से विधायक बने हैं। वे पेशे से किसान और दलाली का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने चार बार के विधायक आदेश प्रताप सिंह कैंरो को पराजित किया है। वे शिरोमणि अकाली दल में लंबे काल तक कार्यकर्ता रहे हैं, उसके बाद कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी में हैं।
  • हरजोत सिंह बैंस – आम आदमी के संस्थापक सदस्य रहे हैं हरजोत सिंह बैंस। वे इण्डिया अंगेस्ट करप्शन मूवमेंट में शामिल थे। 18 वर्ष की आयु में उन्होंने युवाओं के लिए पंजाबस्तरीय ‘पंजाब यूथ ऑर्गेनाइजेशन’ का गठन किया था। वर्ष 2016 में ‘नवा पंजाब मार्च’ के नाम से युवाओं में नशे के विरुद्ध 300 किलोमीटर की यात्रा की। शैक्षणिक योग्यता में वे एलएलबी हॉनर्स हैं। वर्ष 2022 के चुनाव में श्री आनंदपुर साहिब से विजयी हुए हैं, उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार राणा केपी सिंह को 40 हजार मतों से पराजित किया है।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.