भाजपा सांसद ‘गौतम’ ने किए महाकाल के दर्शन! आप को दी यह ‘गंभीर’ सलाह

मीडिया से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि सब खुश रहें और देश आगे बढ़े तथा हम मजबूत बनें।

122

पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर 21 मार्च सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल की भस्मार्ती के दर्शन लाभ लिए। गौतम गंभीर 20 मार्च रात ही उज्जैन आ गए थे। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया के साथ 21 मार्च सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल से भी दर्शन किए।

 महाकाल की भस्मार्ती के किए दर्शन
गौतम गंभीर सुबह 4 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे और वहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्मार्ती के दर्शन किए। भस्म आरती के बाद बाबा का गर्भ गृह में पूजन अभिषेक किया और आशीर्वाद लिया। पुजारी महेश गुरू ने पूजन कार्य करवाया। गंभीर ने मंदिर परिसर में करीब ढाई घंटा बिताया और वह सुबह 6.30 बजे तक मंदिर में रहे। इसके बाद वे सांसद अनिल फिरोजिया संग निकल गए।

ये भी पढ़ें – मणिपुर का अगला मुख्यमंत्री कौन? उठ गया पर्दा, सामने आया इस नेता का नाम

आम आदमी पार्टी की जीत और खालिस्तानियों को लेकर बड़ा बयान
दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि सब खुश रहें और देश आगे बढ़े तथा हम मजबूत बनें। इस दौरान उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत और खालिस्तानियों को लेकर बड़ा बयान दिया।

आम आदमी को दी चेतावनी
गौतम गंभीर ने कहा कि मैंने पहले भी एक ट्वीट किया था कि आम आदमी पार्टी अलगाववादी और खालिस्तानियों पर नजर रखे क्योंकि बहुत कुर्बानियां गई हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार को अगर खालिस्तानियों का सपोर्ट मिलेगा तो उससे बुरा देश के लिए कुछ भी नहीं हो सकता, क्योंकि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है। वहीं फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने द कश्मीर फाइल्स नहीं देखी है। ऐसे में वे फिल्म को लेकर कुछ नहीं कह सकते।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.