कंगना, राणे के बाद अब मोहित कंबोज को नोटिस, जवाब में भाजपा नेता ने कही ये बात

भाजपा नेता मोहित कंबोज को एक मामले में मुंबई मनपा ने नोटिस भेजा है। जिसका ट्विटर पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा है कि कुछ भी कर लो, महाविकास आघाड़ी सरकार के सामने झुकूंगा नहीं।

97

मुंबई में फिलहाल महानगरपालिका द्वारा अवैध निर्माण को लेकर की जा रही कार्रवाई का मामला गर्माया हुआ है। ताजा मामले में भाजपा नेता मोहित कंबोज को उनकी इमारत में कथित रूप से अवैध निर्माण को लेकर मनपा ने नोटिस भेजा है। इससे पहले मनपा की ओर से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऑफिस में की गई मनपा की कार्रवाई पर भी चर्चा हुई थी। उसके बाद मनपा की ओर से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के जुहू स्थित अधीश बंगले को लेकर नोटिस भेजा गया है।मनपा ने इस मामले में अब तक राणे को तीन नोटिस भेजे हैं। अंतिम नोटिस में उन्हें 15 दिनों के भीतर अनधिकृत निर्माण को हटाने का आदेश दिया गया है।

मुंबई महानगरपालिका ने भाजपा नेता मोहित कंबोज को धारा 488 के तहत नोटिस भेजा है। कंबोज ने ट्वीट कर उसका जवाब दिया है। मनपा का कहना है कि कंबोज के खुशी पैराडाइज भवन में अतिरिक्त निर्माण किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि 23 मार्च को मनपा के कुछ अधिकारी भवन का निरीक्षण करने आएंगे।

कुछ भी कर लूं, झुकूंगा नहींः मोहित कंबोज
इस बीच मोहित कंबोज ने ट्वीट कर नोटिस की जानकारी देते हुए कहा है,” मुंबई मनपा ने मेरे घर को नोटिस भेजा है क्योंकि वे मेरे खिलाफ झूठा मामला दर्ज नहीं कर सके। न तो कंगना रनौत और न ही नारायण राणे के खिलाफ वे कोई कार्रवाई कर सके। घर टूटेगा या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ भी करो लेकिन मैं महाविकास अघाड़ी सरकार के सामने नहीं झुकूंगा।”

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.