असमः भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के साथ की बैठक

143

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के साथ की बैठक

BJP National General Secretary Vijayvargiya, Guwahati

गुवाहाटी, 24 मार्च (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को असम दौरे के मद्देनजर गुवाहाटी पहुंचे। दौरे के दौरान वे प्रदेश भाजपा के मंत्री, विधायक, मोर्चा के पदाधिकारी, सभी कोष के संयोजक, सह संयोजकों के साथ तीन बैठक में हिस्सा लिया।

उन्होंने प्रदेश भाजपा के हेंगराबरी स्थित मुख्यालय में आयोजित एक सभा में पार्टी के विभिन्न मुद्दों तथा कामकाज पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से सभी को केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी परियोजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से ही भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश के अधिक से अधिक लोगों ने वैक्सीन लिया है। रूस-यूक्रेन के युद्ध में फंसे नागरिकों को वापस देश में लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा उठाये कदम की पूरे विश्व में चर्चा हो रही है।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के बारे में उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. सरमा असम को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, शैक्षिक, प्रशासन आदि विभिन्न क्षेत्रों में राज्यों को आगे ले जाने का प्रयत्न कर रहे हैं। उनके वरिष्ठ नेतृत्व से असम भारत में शीर्ष पांच राज्यों अपना स्थान बनाने में सक्षम होगा।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भवेश कलिता, सांगठनिक महासचिव फणीन्द्र नाथ शर्मा के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.