यूक्रेन पर मंडरा रहा है परमाणु हमले का खतरा? रूस ने कही ये बात

रूस-यूक्रेन युद्ध को महीने भर से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। कई देशों की मध्यस्थता के बावजूद दोनों में से कोई झुकने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए यूक्रेन पर परमाणु हमले की आशंका जताई जा रही है।

117

यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच दुनिया के लिए राहत की खबर यह है कि रूस फिलहाल यूक्रेन पर परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा। मीडिया को दिए इंटरव्यू में क्रेमलिन प्रवक्ता ने परमाणु हमले के सवाल से पर्दा उठाया है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर परमाणु हथियारों का उपयोग नहीं किया जाएगा। रूस इन हथियारों का उपयोग तब करेगा, जब रूस के अस्तित्व को कोई खतरा होगा। उधर, यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटे में सात रूसी मिसाइल हमलों को विफल कर दिया।

ये भी पढ़ें – #TheKashmirFiles के बाद पंडितों की वापसी, इसलिए घाटी में जुटेंगे कश्मीरी पंडित

रूस के आक्रमण का सामना
रूस के आक्रमण का सामना कर रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने 28 मार्च रात फिर देश को संबोधित किया और नाटो पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डर हमेशा आपको अपराध का सहयोगी बनाता है। उन्होंने अन्य देशों से साहस के साथ कार्य करने का आग्रह किया। जेलेंस्की ने कहा, “यूक्रेनियन को सिर्फ इसलिए नहीं मरना चाहिए क्योंकि किसी को यूक्रेन को आवश्यक हथियार सौंपने के लिए पर्याप्त साहस नहीं मिल रहा है। डर हमेशा आपको अपराध का साथी बनाता है।”

एक महीने से अधिक समय से जारी है युद्ध
उल्लेखनीय है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को महीने भर से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। कई देशों की मध्यस्थता के बावजूद दोनों में से कोई झुकने के लिए तैयार नहीं है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.