चंडीगढ़ पर केंद्र का कब्जा, कर्मचारियों को मिले ये उपहार

पंजाब में लगातार हो रहे विरोध के बावजूद चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के सर्विस रूल लागू करने के लिए 30 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

116

पंजाब में लगातार हो रहे विरोध के बावजूद चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के सर्विस रूल लागू करने के लिए 30 मार्च को अधिसूचना जारी कर दी गई। अब इसके बाद चंडीगढ़ में कार्यरत करीब 22 हजार कर्मचारी केंद्र सरकार के नियमों के अधीन आ गए हैं।

ये भी पढ़ें – परीक्षा पे चर्चा: प्रधानमंत्री इस बार नवोदय विद्यालय के छात्रों को देंगे तनाव मुक्ति के मंत्र

लोकसभा में भी उठा यह मुद्दा
गृह मंत्री अमित शाह ने 27 मार्च को चंडीगढ़ दौरे के दौरान इस संबंध में ऐलान किया था। इसके बाद पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, कांग्रेस तथा अकाली दल इसके विरोध में आ गए। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर तथा कांग्रेस के सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में भी यह मुद्दा उठाया।

चाइल्ड केयर के लिए मिलेगी दो साल की छुट्टी
कर्मचारी बाल शिक्षा भत्ते के भी हकदार हो जाएंगे। इसके अलावा केंद्र के कर्मचारियों की तरह चंडीगढ़ की महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर के लिए दो साल की छुट्टी मिलेगी। शाह ने कहा कि चंडीगढ़ के कर्मचारियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2022 से इसका लाभ मिलने लगेगा।

वर्ष 2020 में शुरू हुई थी योजना
यूटी प्रशासन ने वर्ष 2020 में तीन मुद्दों पर कानूनी राय मांगी थी। इनमें से एक पंजाब सेवा नियम को मानने को लेकर था। दूसरा यह था कि क्या ऐसा हो सकता है कि प्रशासन पंजाब सेवा नियम को ही माने लेकिन रिटायरमेंट उम्र केंद्रीय सेवा नियम के अनुसार तय हो। इस पर कहा गया है कि किसी भी सेवा नियम में से ‘पिक एंड चूज’ नहीं कर सकते हैं।

दी गई कानूनी सलाह
अगर अपनाते हैं तो पूरी तरह से अपनाना पड़ेगा। इसके अलावा प्रशासन ने यह भी जानकारी मांगी थी कि क्या चंडीगढ़ के लिए केंद्रीय सेवा नियम को मानना सही होगा। इस पर कानूनी सलाह दी गई थी कि इसे लागू करने में कई तरह की कानूनी अड़चनें हैं क्योंकि साल 1992 में चंडीगढ़ ने केंद्रीय कैबिनेट से पास होने के बाद पंजाब सेवा नियम को अपनाया था। प्रशासन ने इस कानूनी राय को दिल्ली भेज दिया था और फैसला गृहमंत्री पर छोड़ दिया था।

 कर्मचारियों को मिलेंगे ये लाभ
-अब 60 वर्ष होगी सेवानिवृत्ति की उम्र, 65 प्रोफेसर आदि की हो जाएगी

-भत्ता मिलेगा शिक्षकों को सफर करने के लिए, लगभग 4000 रुपये प्रतिमाह तक

-पे-स्केल और डीए केंद्र के कर्मचारियों के साथ मिलेगा

-अब स्कूलों में उप प्राचार्य का पद होगा, इसमें वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति होगी

-चाइल्ड केयर के लिए महिला कर्मचारियों को दो साल की छुट्टी मिलेगीकक्षा-12 तक दो बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा भत्ता मिलेगा

सिसोदिया ने कहा- डर गई भारतीय जनता पार्टी
सिसोदिया ने कहा कि भाजपा पंजाब में आप के बढ़ते कदमों से डर गई है। आप नेता ने ट्वीट किया कि जब पंजाब में कांग्रेस का शासन था, तब शाह ने चंडीगढ़ की शक्तियां नहीं छीनीं लेकिन जैसे ही पंजाब में आपकी सरकार बनी तो गृह मंत्री ने इस कदम का ऐलान कर दिया, क्योंकि भाजपा आप के बढ़ते कदमों से डरी हुई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.