भाजपा का मिशन 2024ः महाराष्ट्र में इन 12 नेताओं के हाथ में कमान

भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने वर्ष 2024 के लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने कई कदम उठाए हैं।

86

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने वर्ष 2024 के लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए भाजपा के 12 वरिष्ठ नेताओं को सूबे के 48 संसदीय क्षेत्रों तथा इनमें आने वाले विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंप दी है। यह भाजपा के 12 वरिष्ठ नेता 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हर संसदीय क्षेत्र में जाकर लोगों से जनसंपर्क करेंगे। साथ ही आगामी मुंबई नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर भाजपा हर वार्ड में पोल खोल अभियान शुरू करेगी।

ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री योगी से मिले शिवपाल, बड़ा सवाल- क्या भतीजे से है कोई मलाल?

30 मार्च को बैठक
भाजपा नेता तथा पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने 30 मार्च को पत्रकारों को बताया कि भाजपा महाराष्ट्र कार्यकारिणी की बैठक 30 मार्च को मुंबई में आयोजित की गई थी। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े, केंद्रीय रेलवे राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। शेलार ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी महाराष्ट्र के 48 संसदीय सीटों का दौरा करेंगे। इस दौरान भाजपा नेता केंद्र सरकार की ओर से किए गए कामों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही भाजपा को वार्ड स्तर पर चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। बैठक में मुंबई नगर निगम चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा की गई है। इसलिए मुंबई के हर वार्ड में जाकर भाजपा कार्यकर्ता मुंबई नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोल अभियान शुरू करने वाली हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.