भक्तों के लिए अच्छी खबर! रामनवमी पर रामलला के दर्शन के लिए बढ़ा समय! यहां देखें, पूरा टाइम टेबल

अयोध्या में रामलला के मंदिर में दर्शन के लिए 2 शिफ्ट में दर्शनार्थी आते हैं। प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक रामलला का दर्शन होता है। सेकंड शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक रामलला का दर्शन आम जनमानस को मिलता है।

110

आगामी 10 अप्रैल रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने वाली है। जिसको लेकर जिला प्रशासन और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सतर्क हो गया है। इस साल राम मंदर के निर्माण को देखते हुए 15 से 20 लाख भक्तों के आने की उम्मीद की जा रही है। अयोध्या राम भक्तों से पूरी तरह से भर जाएगी।

भक्तों की भीड़ के बेहतर प्रबंधन ऐसे में रामलला के श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई समस्या ना हो इसे ध्यान में रखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि इस साल 3 घंटे की अवधि रामलला के दर्शन को बढ़ा दी जाए। पहले प्रथम पाली में रामलला का दर्शन सुबह 7:00 बजे शुरू होकर के पूर्वाह्न 11:00 बजे तक चलता था। 11:00 बजे भगवान की आरती होने के बाद भोग लगाकर मंदिर का पट भगवान के दोपहर विश्राम के लिए बंद कर दिया जाता था।

इसके बाद अपराह्न 2:00 बजे पुनः राम लला की आरती होती थी और आम श्रद्धालुओं के लिए भगवान के पट 6:00 बजे शाम तक दर्शन के लिए खुल जाते थे। अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस ऐतिहासिक समयावधि में बदलाव किया है। अब राम लला का दर्शन सुबह 6:00 बजे शुरू होकर 11:30 बजे दिन तक चलेगा और दूसरी बेला में 2:00 बजे से शुरू होकर के देर शाम 7:30 बजे तक चलेगा। रामनवमी के पहले दिन तीन अप्रैल से रामलला के दर्शन समय अवधि में बदलाव किया जाएगा, जो रामनवमी तक चलेगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासिचव चंपत राय ने कहा कि रामलला के मंदिर में दर्शन के लिए 2 शिफ्ट में दर्शनार्थी जाते हैं। प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक रामलला का दर्शन होता है। सेकंड शिफ्ट में दोपहर 2:00 बजे से 6:00 बजे तक रामलला का दर्शन आम जनमानस को मिलता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.