अयोध्या के मंदिरों से वसूला जा रहा कमर्शियल टैक्स, अब सीएम योगी ने दिया यह आदेश

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निरिक्षण में चल रहा है। जिले को उसका पुरातन वैभवशाली नाम अयोध्या किये जाने के साथ शहर में हवाई अड्डा समेत अत्याधुनिक सुविधाओं का विकास भी हो रहा है।

124

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार पदभार ग्रहण करने के बाद श्रीराम नगरी अयोध्या की पहली यात्रा पर थे। इस यात्रा में मुख्यमंत्री ने देवालयों के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। जिसके अंतर्गत अब धार्मिक संस्थानों से कमर्शियल कर वसूली रोक दी जाएगी।

अयोध्या के मंदिरों से अब प्रशासन टोकन मनी लेंगे। अब तक धार्मिक संस्थानों और मंदिरों से कमर्शियल टैक्स वसूली की जाती थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी अयोध्या यात्रा में अयोध्या नगर निगम को आदेश दिया है कि, वह मंदिर, धर्मशाला, धार्मिक संस्थानों से कमर्शियल कर वसूली बंद कर दे।

ये भी पढ़ें – #Gudi Padwa हिंदू नव वर्ष का ऐसे बढ़ रहा है मान

रामलला के किये दर्शन
अपने दूसरे कार्यकाल की पहली यात्रा में मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर निर्माणस्थल पर जाकर रामलला का दर्शन पूजन किया और हनुमान गढ़ी पर भी दर्शन किया। अपनी यात्रा के बीच मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम मंदिर निर्माण के चरणों की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा राम नवमी मेले के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस बार दो वर्षों के अंतराल के पश्चात रामनवमी मेला होगा। कोविड-19 के कारण यह मेला नहीं हो पाया था। इस बार रामनवमी के मेले में दस लाख तीर्थ यात्रियों के सम्मिलित होने की आशा है।

भेजें प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने अयोध्या नगर निगम को आदेश दिया है कि, वह धार्मिक संस्थानों से कर वसूली को कमर्शियल भाव के बजाय टोकन के रूप में वसूले। इस संदर्भ में राज्य सरकार की अनुमति के लिए एक प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजे, जिसे पारित करके लागू किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.