#Mega Blockहार्बर और ट्रांस हार्बर के यात्री ध्यान दें, रविवार को यात्रा के पहले ये अवश्य जान लें

234

मध्य रेल, मुंबई मंडल विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों के लिए 3 अप्रैल 2022 को हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। इस दौरान पनवेल-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन पर सुबह 11.05 बजे से शाम 4.05 बजे तक रखरखाव के कार्य किए जाएंगे।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से पनवेल सेवा निलंबित
मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से सुबह 9.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक पनवेल, बेलापुर के लिए छूटनेवाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र :CM को Home पसंद है

ट्रांस हार्बर सेवा निलंबित
इसी प्रकार सुबह 11.02 बजे से दोपहर 3.53 बजे तक पनवेल से ठाणे के लिए छूटने वाली अप ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 10.01 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक ठाणे से पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन ट्रांसहार्बर लाइन सेवाएं निलंबित रहेंगी।

यहां चलेगी विशेष सेवा
ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई-वाशी सेक्शन पर स्पेशल लोकल ट्रेनें चलेंगी। ठाणे-वाशी/नेरुल स्टेशनों के बीच ट्रांस-हार्बर लाइन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इधर, अंधेरी और गोरेगांव स्टेशनों के बीच अप और डाउन हार्बर लाइनों पर दिनांक 2.4.2022 (शनिवार मध्यरात्रि) को 9.00 बजे से 3.4.2022 (रविवार सुबह) की सुबह 7.00 बजे तक एक विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक होगा, जिसके कारण हार्बर लाइन पर उपनगरीय सेवाएं अंधेरी और गोरेगांव स्टेशनों के बीच निलंबित रहेंगी।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.