“आम आदमी पार्टी धोखे से जन्मी पार्टी है”

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक पार्टी है। इसमें हमेशा संगठन की मजबूती पर जोर दिया जाता है और समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम चलते रहते हैं।

119

प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ पर पंजाब सरकार के दावे पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर पलटवार किया है। पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि पंजाब सरकार को मुद्दों की जानकारी नहीं है, चंडीगढ़ का मुद्दा अकेला मुद्दा नहीं है और उसके साथ एसवाईएल, हिंदी भाषी क्षेत्र का मुद्दा भी है। उन्होंने कहा कि, चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा जीती लेकिन, वहां आम आदमी पार्टी को क्या मिला? पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत नहीं बल्कि कुछ लोगों की हार हुई है। आम आदमी धोखे से जन्मी पार्टी है और धोखा ही करेगी।

ये भी पढ़ें – क्या कहते हैं राज्यसभा के नए आंकड़े, भाजपा का राज तो कौन हुआ बि’ना’राज?

चंडीगढ़ पर निर्णय सहमति से ही
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि पंजाब में जो सरकार आई है, वह शिशुकाल में है, अभी उसके दूध के दांत भी नहीं निकले हैं, इनको मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। चंडीगढ़ का मुद्दा अकेला मुद्दा नहीं है, उसके साथ और कई मुद्दे और भी जुड़े हुए हैं जिनमें एसवाईएल का पानी, हिंदी भाषी क्षेत्र मुद्दे जुड़े है। इन मुद्दों के बारे में पंजाब सरकार कुछ बोलती नहीं है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई निर्णय होगा वह पक्षों की समहति से होगा।

धोखे से जन्मी आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए अनिल विज ने कहा कि,’ये तो वादे हैं वादों का क्या?’ पंजाब की नई सरकार शिशुकाल में है और अभी इनके दूध के दांत भी नहीं निकलते हैं। उनके बारे में वह कुछ नहीं कहना चाहते। मगर, आम आदमी पार्टी धोखेबाज पार्टी है, जिनका जन्म धोखे से हुआ है। अन्ना हजारे के आंदोलन में कहीं भी यह एजेंडे में नहीं था कि, इस आंदोलन से पार्टी बनाई जाएगी, मगर कुछ शरारती तत्वों ने लोगों की भवनाओं से खिलवाड़ करते हुए राजनैतिक पार्टी का गठन किया। अब जिस पार्टी का जन्म धोखे से हुआ, वह कदम-कदम पर धोखा करेगी।

आम आदमी पार्टी की जीत नहीं कुछ लोगों की हुई हार
हरियाणा में आम आदमी पार्टी की दस्तक देने के सवाल पर गृह मंत्री अनिल विज बोले कि किसी भी पार्टी को हिंदुस्थान के किसी भी प्रदेश में जाकर कार्य करने का अधिकार है। मगर, वह पूछना चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी का यूपी, उत्तराखंड, गोवा एवं मणिपुर चुनावों में क्या हुआ? पार्टी वही हैं, नेता वही हैं, परतु, पंजाब में परिस्थिति अलग थी, पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत नहीं बल्कि कुछ लोगों की हार हुई है।

संगठन मजबूती के लिए कार्यक्रम
भाजपा की पंचकूला में आयोजित बैठक के सवाल पर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक पार्टी है। इसमें हमेशा संगठन की मजबूती पर जोर दिया जाता है और समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम चलते रहते हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.