कैलिफोर्नियाः गोलीबारी में 6 लोगों की मौत, 11 घायल! क्या यूक्रेन-रूस युद्ध से है कनेक्शन?

ट्विटर पर जारी वीडियो में लोगों को सड़क पर भागते हुए देखा जा सकता है। भागते हुए लोगों के बीच गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है।

105

कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में एक गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम नौ घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में यह घटना 3 अप्रैल को तड़के हुई। सैक्रामेंटो पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि गोलीबारी में अधिकारियों ने कम से कम 15 पीड़ितों का पता लगाया है, जिनमें छह लोग मारे गए हैं।

ट्विटर पर जारी एक वीडियो में लोगों को सड़क पर भागते हुए देखा जा सकता है। भागते हुए लोगों के बीच गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। वीडियो में मौके पर मौजूद कई एंबुलेंस भी नजर आ रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर जवानों की बड़ी मौजूदगी है। यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब रूस और अमेरिका के बीच रिश्ते बिगड़े हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रभावित
ये घटनाएं ऐसे समय सामने आई है, जब रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। यही नहीं, दुनिया के तमाम देश इस टकराव की आंच से प्रभावित हो रहे हैं। रूस और अमेरिका के बीच मतभेद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बातचीत और सुलह समझौते की कोशिश नाकाम रही है। ईंधन की कीमतों में आई तेजी ने भी मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.