हिमाचल चुनावों पर बड़ी घोषणा, भाजपा ने बताया मुख्यमंत्री पद का चेहरा

128

इस वर्ष दिसंबर में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है। इन चुनावों में किसे उम्मीदवारी दी जाएगी इसकी भी अग्रिम जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी है।

राज्य में चुनावी सरगर्मी धीरे-धीरे तेज हो रही है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा शिमला में थे। वहां उन्होंने चुनावों के लेकर बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने, विधान सभा चुनावों के लिए चेहरे के रूप में जयराम ठाकुर के नाम की घोषणा कर दी है। इसके पहले गुरुवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष समेत तीन नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कर लिया था।

राज्य में विधान सभा की कुल 68 सीटें हैं, जिसके लिए दिसंबर मे चुनाव अपेक्षित है। इसी की तैयारी में सभी लगे हुए हैं।

जेपी नड्डा शनिवार को शिमला पहुंचे। शिमला आगमन पर उन्होंने विधानसभा से राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ तक रोड शो निकाल कर चुनावी बिगुल फूंका। नड्डा के स्वागत में प्रदेश भाजपा द्वारा पीटरहॉफ के प्रांगण में अभिनन्दन समारोह रखा गया था। यहां उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं व लोगों को सम्बोधित किया। जेपी नड्डा का आज उनके गृह जिला बिलासपुर जाने का कार्यक्रम है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.