घायल सब इंस्पेक्टर मेघा लाल की जुबानी, जानिये जहांगीरपुरी हिंसा की खौफनाक कहानी

दिल्ली पुलिस की जो साइबर सेल की टीमें जहांगीरपुरी दंगे की जांच में लगाई गई है। सूत्रों की माने तो शोभा यात्रा शुरू होने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके फोटो व वीडियो शेयर करने शुरू कर दिये थे।

130

उत्तर पश्चिमी जिले के जहांगीरपुरी इलाके में हुए हिंसा मामले में सब इंस्पेक्टर मेघा लाल ने बताया कि कल शोभा यात्रा थी। यात्रा जब मस्जिद के पास पहुंची तो श्रद्धालुओं ने धार्मिक नारे लगाए थे। जो वो पहले से ही लगा रहे थे, लेकिन मस्जिद के पास से अचानक पथराव शुरू हो गया। पथराव पहले कहां से हुआ था, यह उस वक्त नहीं समझ आया।

बाद में दोनों पक्षों को समझाकर मामाला शांत कर दिया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद सी ब्लॉक से लोग आए, जिन्होंने एक अन्य सड़क से जा रही शोभा यात्रा पर पथराव शुरू कर दिया। उसके बाद स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल से बाहर हो गई। घरों की छतों से लोगों ने भारी मात्रा में पत्थरबाजी की, वो बंगाली में एक दूसरे को कुछ बोल रहे थे और पत्थर शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर फेंक रहे थे, जो खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

सामने से सी ब्लॉक की तरफ से फायरिंग हुई। उसी में से एक गोली उनके हाथ में लगी। गोली चलाने वाले कई लोग थे। उनके पास हथियारों में तलवार,सरिये,डंडे आदी थे। हम उनके सामने खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे। वे गोली लगने के बाद सड़क पर ही काफी देर तक पड़े रहे। उनके सामने तलवार और डंडे लिये लोग पत्थर फेंक रहे थे।

परिजनों को टीवी देखकर मिली जानकारी
परिवार वालों ने कहा कि टीवी पर देखने पर उनको मेघा लाल के बारे में पता चला , लेकिन उनसे कैसे संपर्क होता, उनको कुछ नहीं समझ आ रहा था। उनके रिश्तेदारों के भी फोन आने शुरू हो गए थे। घर में भी एक दहशत का माहौल बना हुआ था। पुलिस से भी संपर्क करने पर कोई फोन नहीं उठा रहा था। उठाया तो कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे पा रहा था, लेकिन आश्वासन मिल रहा था। जैसे ही जानकारी मिलती है,उनको तुरंत बताया जाएगा। सोशल मीडिया व टीवी न्यूज से ही उनको गोली लगने की बात पता चली। जिसके बाद पुलिस वालों ने भी उनको बताया और उनकी हालत के बारे में जानकारी दी थी। सुबह मेघालाल को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी और वो घर पर आए। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली थी।

लाखों लोगों ने जहांगीरपुरी दंगे को देश-विदेश में शेयर कर कमेंटस किये-सूत्र
दिल्ली पुलिस की जो साइबर सेल की टीमें जहांगीरपुरी दंगे की जांच में लगाई गई है। सूत्रों की माने तो शोभा यात्रा शुरू होने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने इसके फोटो व वीडियो शेयर करने शुरू कर दिये थे। जिसमें लोग बधाई दे रहे थे। लेकिन इनकी संख्या नहीं के ही बराबर थी। जब दंगा शुरू हुआ। इनकी वीडियो व फोटो शेयर करने वालों की संख्या हजार गुना ज्यादा बढ़ गई थी। समय के साथ साथ शेयर व अपलोड करने वालों की संख्या देश ही नहीं विदेश में भी लाखों लोगों की बढ़ गई।

व्हाटसअप ग्रुपों पर इनको अपलोड किया गया। जिसमें सैंकडों से भी कम समय पर वीडियों व फोटो अपलोड होते रहे और अच्छे बुरे व भड़काऊ कमेंटस अपलोड होते रहे। पड़ोसी देश समेत कई देशों व भारत के कई संदिगध शहरों से भड़काऊ कमेंटस ज्यादा हुए। जिससे लग रहा था कि दंगा करने वाले लाखों लोग इससे काफी खुश भी थे। सूत्रों की मानें तो साइबर टीमें अब दिल्ली और एनसीआर व यूपी हरियाणा आदि शहरों के कुछ लोगों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश कर रही हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.