क्यों चढ़ी मंत्री पर नींबू मिर्ची?

महाराष्ट्र में अघोरी प्रथा,जादू-टोना तथा नरबलि जैसे अंधविश्वासों को रोकने के लिए 2013 में कड़ा कानून बनाया गया था। लेकिन आज भी इस तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा देनेवाली प्रथा जारी है। ताजा मामला ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के जीवन को नुकसान पहुंचाने के मकसद से जादूटोना किए जाने का प्रकाश में आया है।

121

ठाणे जिले के पालकमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की प्रतिमा पर कथित रुप से अघोरी प्रथा से जादू-टोना किए जाने का मामला उजागर हुआ है। बताया जा रहा है कि शिंदे की जान को नुकसान पहुंचाने की नियत से यह जादू-टोना किया गया है। पालघर जिला उपविभागीय पुलिस अधिकारी विकास नाईक के आदेश पर बोईसर पुलिस की अपराध शाखा ने विक्रमगढ़ तालुका और जव्हार पुलिस स्टेशन की सीमा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कानून बना फिर भी जारी है जादू-टोना
महाराष्ट्र में अघोरी प्रथा,जादू-टोना तथा नरबलि जैसे अंधविश्वासों को रोकने के लिए 2013 में कड़ा कानून बनाया गया था। लेकिन आज भी इस तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा देनेवाली प्रथा जारी है। ताजा मामला ठाणे जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के जीवन को नुकसान पहुंचाने के मकसद से जादूटोना किए जाने का प्रकाश में आया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ेंः फिर धधकी माउंट एटना..तीन मील तक फैली राख

एकनाथ शिंदे की प्रतिमा पर जादू-टोना
विक्रमगढ़ तालुका व जव्हार पुलिस स्टेशन की सीमा में एक घर में ठाणे जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे की तस्वीर पर उनकी जान को नुकसान पहुंचाने के मकसद से जादूटोना किया गया। इनकी प्रतिमा के सामने अगरबत्ती, कुंकुम, नींबू, सफेद मुर्गा चढ़ाकर जादूटोना किया गया था। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।उनके नाम कृष्णा बालू कुरकुटे और संतोष मगरु वारडी बताए गए हैं। जव्हार पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.