महाराष्ट्रः शिवसेना के 53 विधायकों को नोटिस जारी! जानिये, क्या है मामला

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव और एकनाथ शिंदे के विश्वासमत प्रस्ताव के बाद शिवसेना और शिंदे गुट ने एक- दूसरे के विधायकों पर व्हिप उल्लंघन के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखा था।

109

महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय ने शिवसेना के 53 विधायकों को व्हिप उल्लंघन पर नोटिस जारी किया है। विधि मंडल सचिव राजेंद्र भागवत ने नोटिस जारी कर सभी से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है।

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव और एकनाथ शिंदे के विश्वासमत प्रस्ताव के बाद शिवसेना और शिंदे गुट ने एक- दूसरे के विधायकों पर व्हिप उल्लंघन के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखा था। पत्र में शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील शिंदे ने 40 विधायकों और शिंदे गुट के चीफ व्हिप भरत गोगावले ने 13 विधायकों पर व्हिप उल्लंघन का आरोप लगाया था।

सर्वोच्च न्यायालय में है ये मामला
इससे पहले विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नरहरि जिरवल ने शिंदे गुट के 16 विधायकों पर पार्टी विरोधी काम करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। शिंदे गुट ने इस नोटिस को सर्वच्च न्यायालय में चुनौती दी है। इस पर 11 जुलाई को सुनवाई होनी है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का दूरगामी परिणाम हो सकता है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.