जोहानिसबर्ग में बार में फायरिंग, 14 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

जोहानिसबर्ग मे एक मिनीबस से आए कुछ हथियारबंद लोगों ने सबसे पहले बार के गार्ड्स पर गोली चलाई। इससे चीख-पुकार मच गई। हमलावरों ने इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की।

107

दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े आबादी वाले शहर जोहानिसबर्ग के एक बार में की गई फायरिंग में 14 लोगों की मौत हो गई। इस गोलीबारी में तीन लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार यह वारदात जोहानिसबर्ग के सोवेटो टाउनशिप के बार में 9 जुलाई की देर रात हुई। एक मिनीबस से आए कुछ हथियारबंद लोगों ने सबसे पहले बार के गार्ड्स पर गोली चलाई। इससे चीख-पुकार मच गई। हमलावरों ने इसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की।

घटनास्थल से जीवीत कारतूस और खोखे बरामद
गौतेंग प्रांत के पुलिस आयुक्त लेफ्टिनेंट जनरल इलियास मावेला के अनुसार घटनास्थल पर बड़ी संख्या में जीवित कारतूस और खोखे मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में सामूहिक गोलीबारी की सबसे बड़ी वारदात 21 मार्च, 1960 को हुई थी। रंगभेदी कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अश्वेतों के ऊपर पुलिस वालों ने गोलियां बरसा कर 69 लोगों को मार डाला था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.