महाराष्ट्रः अगर आप ठाणे से यात्रा करने जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें

मध्य रेलवे की मुंबई लोकल 20 मिनट देर से चल रही है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण इस रूट की लोकल ट्रेने देर से चल रही हैं।

102

मध्य रेलवे की मुंबई लोकल 20 मिनट देर से चल रही है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण इस रूट की लोकल ट्रेने देर से चल रही हैं। हालांकि इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश रेलवे अधिकारी और कर्मचारी कर रहे हैं।

आज तीसरे दिन मुंबई और इसके आसपास के शहरो ठाणे, नवी मुंबई और पालघर में भारी बारिश जारी है। इस कारण सड़क और रेलवे दोनों ही रूटों पर यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि पश्चिम रेलवे सेवा समय पर उपलब्ध है, लेकिन मध्य और हार्बर रेलवे लाइन पर ट्रेनें प्रभावित होने की खबर है।

फिलहाल मध्य रेलवे की लोकल के देर से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी करना पड़ रहा है। इस बीच भारी बारिश का सिलसिला जारी है।

वेस्टर्न एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक जाम
दक्षिण मुंबई में भारी बारिश जारी है। इससे निचले इलाकों में बारिश का पानी जमा हो गया है। माहिम, दादर, परेल और भायखला इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले दो दिनों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।  13 जुलाई की सुबह से हो रही बारिश से वेस्टर्न एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया है। इस जाम की वजह से वाहनों की गति धीमी हो गई है।

मौसम विभाग ने मुंबई और इसके आसपास के शहरों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश के कारण मुंबई के निचले क्षेत्र ही अधिक प्रभावित हुए हैं। इनमें मिलन सबवे, कुर्ला, हिंद माता आदि इलाके शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.