पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को कारावास, ये है प्रकरण

पंजाबी गायकी में दलेर मेहंदी बड़ा नाम है। उनका विदेशों में कॉन्सर्ट होता रहता है। आरोप लगा था कि, वे कॉन्सर्ट के लिए लोगों को ले जाते थे, जिनमें से कुछ लोग वापस ही नहीं लौटते थे।

154

गायक दलेर मेहंदी को कबूतरबाजी के प्रकरण में जेल की हवा खानी पड़ेगी। वर्ष 2003 के मानव तस्करी से जुड़े प्रकरण में उनकी सजा को पटियाला न्यायालय ने बरकरार रखा है। जिसके पश्चात दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उन्हें दो वर्ष तक कारावास की सजा भुगतनी पड़ सकती है।

लगभग 18 वर्ष पहले दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर मानव तस्करी का आरोप लगा था। सिंह भाइयों पर भारत से लोगों को विदेश भेजने के नाम पर एक करोड़ रुपए लेने का आरोप था। आरोप था कि दस लोगों को सेन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी में छोड़ा गया था। इसके अलावा लगभग 35 प्रकरण सामने आए थे, जिनमें लोगों से बड़ा पैसा लेकर उन्हें न तो बाहर भेजा गया और न ही उनके पैसे वापस किये गए। इस प्रकरण में न्यायालय ने वर्ष 2018 में दलेर मेहंदी को दो वर्ष की सजा सुनाई थी। जिसमें दलेर मेहंदी को तत्काल जमानत भी मिल गई थी। इस निर्णय को चुनैती दी गई थी। जिसमें दलेर मेहंदी को हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दलेर मेहंदी के भाई शमशेर की मृत्यु हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्रः उद्धव ठाकरे को लगेगा एक और झटका, शिंदे गुट की ऐसी है तैयारी

ऐसा है प्रकरण
वर्ष 2003 में पटियाला न्यायालय ने दलेर मेहंदी और उसके भाई शमशेर मेहंदी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की थी। यह प्रकरण बलबेरा गांव के बक्षीस सिंह ने पंजीकृत कराया था। इसके पश्चात पुलिस को 35 नई शिकायतें भी प्राप्त हुईं। उनमें आरोप लगाया गया था कि, मेहंदी भाइयों ने सभी को पैसे लेकर अवैध रीति से विदेश भेजने का विश्वास दिलाया था। बक्षीस सिंह का आरोप था कि, उनसे 12 लाख रुपए लिये गए थे।

कॉन्सर्ट के नाम ले जाते थे
वर्ष 1998 और 1999 में मेहंदी भाइयों ने दो समूह बनाए थे। जिसे वे अमेरिका ले गए और वापस आते समय दस लोगों को वहीं छोड़ दिया। परंतु, दिक्कत तब खड़ी हुई जब पैसे लेकर मेहंदी भाई विदेश नहीं भेज पाए। तब 35 लोगों ने शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने दलेर मेहंदी के कनॉट प्लेस कार्यालय में छापा मारा, जहां से कई कागज जप्त किये गए।

न्यायालय ने प्रकरण को चलाया
वर्ष 2006 में पटियाला पुलिस ने डिस्चार्ज अप्लिकेशन दी थी। जिसमें कहा गया था कि, मेहंदी भाई निर्दोष हैं। परंतु, न्यायालय ने पुलिस की नहीं सुनी और आदेश दिया कि, मेहंदी भाइयों के विरुद्ध काफी प्रमाण हैं इसलिये प्रकरण पर सुनवाई चलती रहेगी।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.