मीरा भाइंदर में 18 या 9? शिवसेना के दो गुटों में सामने आया दो दावा

शिवसेना के दोनों गुटों में पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के अलग होने और मिलने का दौर चल रहा है। इसमें अब दावों पर प्रश्न चिन्ह खड़े होने लगे हैं।

128

मीरा भाइंदर महानगर पालिका के 18 नगरसेवकों द्वारा गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट में जाने का दावा किया गया था। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वयं कहा था कि, ये नगरसेवक विधायक प्रताप सरनाईक के संपर्क में थे। मुख्यमंत्री ने इन सभी नगरसेवकों का स्वागत किया। परंतु, कुछ देर बाद ही उद्धव ठाकरे गुट ने एक सूची जारी की, जिसमें एकनाथ शिंदे के दावे को झूठा करार देते हुए उनके साथ के दस नगरसेवकों की सूची जारी कर दी।

मीरा भायंदर महानगर पालिका में शिवसेना के 18 नगरसेवकों द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट में जाने की जानकारी साझा की गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने स्वत: जानकारी दी, परंतु अब स्थानीय स्तर पर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके अनुसार मात्र 9 नगरसेवक ही उद्धव ठाकरे गुट से एकनाथ शिंदे गुट में गए हैं।

ये भी पढ़ें – सांसद नहीं बोल पाएंगे अब जुमलाजीवी, तानाशाह और विनाश पुरुष जैसे शब्द, ये है कारण

एकनाथ शिंदे गुट का दावा
मीरा भायंदर नगरपालिका में वर्ष 2017 में कुल 22 नगरसेवक चुनाव जीतकर आए थे। जिसमें से 2 नगरसेवक भारतीय जनता पार्टी में चले गए। इसके पश्चात 1 नगरसेवक का निधन हो गया। जिससे शिवसेना के वर्तमान नगरसेवकों की संख्या 19 है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वयं घोषित किया है कि, विधायक प्रताप सरनाईक के साथ 18 नगरसेवक उनके गुट में आ गए हैं।

शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट ने किया खंडन
उद्धव ठाकरे गुट की ओर से एक सूची जारी की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि, 10 नगरसेवक अब भी उनके गुट के साथ हैं। जिसमें शिवसेना गुट नेता नीलम ढवण, पूर्व उपमहापौर केटलीन परेरा, पूर्व विरोधी पक्ष नेता प्रवीण पाटील,  जयंती पाटील, तारा घरत, स्नेहा पांडे, भावना भोईर, अर्चना कदम, दिनेश नलावडे, शर्मिला बगाची का नाम है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.