दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना! देश के इन भागों में भी बरस सकता है बदरा

दिल्ली-एनसीआर पर मेघराज मेहरबान हो गए हैं। पिछले 24 घंटे से आसमान पर बादलों का डेरा है। मौसम सुहाना है। बारिश हो रही है।

104

आखिरकार कालिदास के मेघ दिल्ली-एनसीआर पर मेहरबान हो गए। पिछले 24 घंटे से आसमान पर बादलों का डेरा है। मौसम सुहाना है। बारिश हो रही है। हवा में ठंडक होने से उमस छू मंतर है। दिल्ली में 17 जुलाई को न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 20 जुलाई तक धीरे-धीरे बारिश होती रहेगी। 21 जुलाई से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तेज बारिश शुरू होगी। 17 जुलाई को भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।

देश के इन भागों में बारिश होने का अनुमान
स्काईमेट वेदर का कहना है कि ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, गुजरात और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंतरिक महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान के शेष हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें-इंडोनेशिया में आतंकी हमला, 10 लोगों की मौत

इन राज्यों में भारी बारिश
उधर, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल और असम के कई इलाकों में भारी बारिश के बाद बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को बुलाया गया है। गुजरात के नौ जिलों में रेड अलर्ट है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.