इंतजार खत्म! इस तिथि से शुरू होगा नागपुर-शिर्डी समृद्धि महामार्ग

31 जुलाई, 2015 को तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में नागपुर-मुंबई के बीच 701 किलोमीटर लंबे महामार्ग की घोषणा की थी।

125

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि नागपुर-शिर्डी समृद्धि महामार्ग पर 15 अगस्त से यातायात शुरू हो जाएगा। इस हाइवे को शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का नाम दिया गया है। यह राज्य के विकास लिए गेमचेंजर साबित होगा।

शिंदे ने कहा कि पिछली सरकार ने इसे शुरू करने की तीन बार घोषणा की। हर बार इसे टाल दिया गया। नागपुर-शिर्डी समृद्धि महामार्ग 15 अगस्त से सभी तरह के वाहनों के लिए खुल जाएगा। इसके अलावा मुंबई -शिरडी महामार्ग का काम एक साल में पूरा कर लिया जाएगा। अगले साल मुंबई -नागपुर महामार्ग आम लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

24 जिलों को होगा फायदा
बता दें कि 31 जुलाई, 2015 को तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में नागपुर-मुंबई के बीच 701 किलोमीटर लंबे महामार्ग की घोषणा की थी। यह हाइवे राज्य के 10 जिलों से गुजरता है, लेकिन इससे 24 जिलों को फायदा होगा। उस समय इसके पूरा होने की प्रस्तावित तिथि अक्टूबर 2021 तय की गई थी।

यह भी पढ़ें-मॉडल की मौत का रहस्य, हत्या या आत्महत्या?

इस तरह की आईं मुश्किलें
जमीन अधिग्रहण, कोरोना लॉकडाउन जैसी कई मुश्किलों की वजह से अब तक नागपुर-शिर्डी तक महामार्ग का काम पूरा हो सका है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस राजमार्ग का निर्माण कुल 16 चरणों में चल रहा है और कुल मिलाकर 701 किलोमीटर के नागपुर-मुंबई राजमार्ग में 1699 छोटे और बड़े निर्माण कार्य हो रहे हैं। इनमें से लगभग 1400 निर्माण कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। शेष निर्माण में एकसाल में पूरा हो जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.