झारखंडः शुक्रवार को छुट्टी दिये जाने का मामला पकड़ रहा है तूल, इस स्कूल को जारी हुआ नोटिस

राज्य की राजधानी रांची, जामताड़ा, कोडरमा, साहिबगंज, गिरिडीह और दुमका सहित कई जिलों में रविवार को जगह शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने सरकारी नियमों को तोड़ते हुए स्कूलों पर मनमाने नियम थोप दिए हैं

128

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रविवार की बजाए शुक्रवार की छुट्टी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रांची के एक स्कूल में भी एक ऐसा मामला सामने आया है। रांची जिला शिक्षा अधीक्षक ने इस विद्यालय को नोटिस भेजा है।

कांके प्रखंड के चंदवे पंचायत में स्थित मध्य विद्यालय चंदवे हिंदी विद्यालय है। विगत कई वर्षों से इस विद्यालय में उर्दू विद्यालय की तर्ज पर शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है और रविवार को स्कूल खोला जा रहा है। रांची जिला शिक्षा अधीक्षक ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय चंदवे के प्रधानाध्यापक और संबंधित पदाधिकारियों के लिए शोकॉज लेटर जारी किया गया है।

नोटिस में है क्या?
इसमें कहा गया है कि चंदवे में विगत कई वर्षों से शुक्रवार का अवकाश दिया जाता है, जबकि राजकीयकृत मध्य विद्यालय चंदवे उर्दू विद्यालय के रूप में घोषित है ही नहीं। इसे देखते हुए इस विद्यालय में शुक्रवार को अवकाश नहीं रहेगा। इस विद्यालय में शुक्रवार के स्थान पर रविवार को साप्ताहिक अवकाश देय होगा। इसका अनुपालन करने के लिए प्रधानाध्यापक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। इसका पालन नहीं करने पर उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें-उपराष्ट्रपति चुनावः जगदीप धनखड़ का गोवा की इस पूर्व राज्यपाल से होगा मुकाबला, विपक्ष ने लगाई मुहर

मनमाने नियम बनाने का आरोप
उल्लेखनीय है कि राज्य की राजधानी रांची, जामताड़ा, कोडरमा, साहिबगंज, गिरिडीह और दुमका सहित कई जिलों में रविवार को जगह शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने सरकारी नियमों को तोड़ते हुए स्कूलों पर मनमाने नियम थोप दिए हैं। यहां साप्ताहिक छुट्टी रविवार से बदलकर शुक्रवार कर दिया गया है। कई स्कूलों के नाम के आगे उर्दू शब्द भी जोड़ दिया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.