मप्रः नर्मदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 13 लोगों के शव बरामद, 15 लोग घायल

मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में एक बस नर्मदा नदी में गिर गई है। बस में 40 यात्रियों के होने की जानकारी मिली है।

131

मध्य प्रदेश में भीषण हादसा हुआ है। प्रदेश के धार जिले के खलघाट में एक बस नर्मदा नदी में गिर गई है। बस में 40 यात्रियों के होने की जानकारी मिली है। यह बस 25 नीचे नदी में गिर गई है। फिलहाल 13 यात्रियों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। अन्य को बचाने का प्रयास जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनग्रस्त हुई बस इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी। खलघाट के संजय सेतु पर संतुलन खो जाने के कारण वह गहरी नदी में गिर गई। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से धामनोद शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है और बचाव तथा राहत कार्य जारी है।

गृह मंत्री ने घटना को बताया हृदय विदारक
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए इसे हृदय विदारक घटना बताया है। उन्होंने 15 यात्रियों को बचाये जाने की भी जानकारी दी है। गृह मंत्री ने कहा कि बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

बचाव अभियान जारी
घटनास्थल पर खलटाका पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम मौजूद है। लोगों को बचाने के लिए गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। इंदौर के पुलिस आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। फिलहाल बस को नदी से बाहर निकाल लिया गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.