शिवसेना में कूदफान, अब उद्धव ठाकरे के वो 12 भी एकनाथ शिंदे के साथ!

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रत्येक गतिविधि अब बड़े राजनीतिक हलचल के रूप देखी जा रही है।

111

शिवसेना के दो गुटों के बीच चल रही रस्साकशी का एक और चित्र उभरकर सामने आया है। लोकसभा के 12 सांसदों ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भेंट की है। भेंट की फोटो भी सार्वजनिक हुई है, जिसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सांसद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पुष्पगुच्छ देते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें – एकनाथ शिंदे शिवसेना सांसदों से मिलने दिल्ली पहुंचे

एकनाथ शिंदे के साथ सांसद

  1. श्रीकांत एकनाथ शिंदे – कल्याण लोकसभा क्षेत्र
  2. धैर्यशील माने – हातकणंगले लोकसभा क्षेत्र
  3. सदाशिव लोखंडे – शीर्डी लोकसभा क्षेत्र
  4. हेमंत गोडसे – नासिक लोकसभा क्षेत्र
  5. हेमंत पाटील – हिंगोली लोकसभा क्षेत्र
  6. राजेंद्र गावित – पालघर लोकसभा क्षेत्र
  7. संजय मंडलिक – कोल्हापुर लोकसभा क्षेत्र
  8. श्रीरंग बारण – मावल लोकसभा क्षेत्र
  9. राहुल शेवाले – दक्षिण मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र
  10. प्रतापराव गणपतराव जाधव – बुलढाणा लोकसभा क्षेत्र
  11. कृपाल तुमान – रामटेक लोकसभा क्षेत्र
  12. भावना गवली – यवतमाल लोकसभा क्षेत्र

विधायकों के बाद दूसरा बड़ा झटका
शिवसेना के दो गुटों में बंटने का पहला झटका विधायकों ने दिया था। जिसमें 39 विधायक एकनाथ शिंदे का साथ देते हुआ उद्धव ठाकरे गुट से अलग हो गए। वैसे माहाराष्ट्र में प्रतिदिन शिवसेना के उद्धव ठाकर गुट के लिए कोई न कोई फूट लेकर आते है। कई नगरसेवक उनका साथ छोड़ चुके हैं। अब लोकसभा सांसदों के एकनाथ शिंदे के साथ जाने से यह दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.