दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति गिरफ्तार, यह है मामला

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शशिनाथ झा को 20 जुलाई की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। दरभंगा में ही विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

114

कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शशिनाथ झा को 20 जुलाई की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। दरभंगा में ही विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। पटना उच्च न्यायालय में सशरीर हाजिर नहीं होने के कारण कोर्ट के आदेश पर विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने कुलपति को उनके आवास से गिरफ्तार किया है।

लहटा कॉलेज के अवकाशप्राप्त कर्मचारी के पेंशन भुगतान मामले में उन्हें उच्च न्यायालय में उपस्थित होना था। किसी कारणों से वे उपस्थित नहीं हो सके, इस कारण यह कार्रवाई हुई है। 21 जुलाई को वे उच्च न्यायालय में सदेह उपस्थित होंगे।

ये भी पढ़ें – मप्र : 16 नगर निगमों में से नौ पर लहराया भाजपा का परचम, कांग्रेस-आप का ऐसा रहा हाल

आवास से हुई गिरफ्तारी
इस मामले में पूछे जाने पर एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि कुलपति को 20 जुलाई को उच्च न्यायालय में सदेह उपस्थित होना था लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ जमानतीय वारंट जारी कर दिया था। दरभंगा पुलिस को 21 जुलाई को कोर्ट में सदेह उपस्थित कराने का आदेश जारी किया। इसके बाद कुलपति को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.