झारखंडः बढ़ती गौ तस्करी पर विहिप ने जताई चिंता, सोरेन सरकार पर साधा निशाना

राजधानी रांची में गौ तस्करों द्वारा नृशंस हत्या ने ना सिर्फ राज्य की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाया है बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि इस्लामिक जिहादियों एवं गौ-तस्करों के हौसले कितने बुलंद हैं।

100

झारखंड में महिला पुलिस अधिकारी की गौ तस्करों द्वारा नृशंस हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिन्दू परिषद ने गौ तस्करों को पूरी तरह कुचलने की मांग की है। विहिप के केन्द्रीय महा मंत्री मिलिंद परांडे ने 21 जुलाई को कहा है कि एक जाबांज महिला पुलिस अधिकारी के राजधानी रांची में गौ तस्करों द्वारा नृशंस हत्या ने ना सिर्फ राज्य की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाया है बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि इस्लामिक जिहादियों एवं गौ-तस्करों के हौसले कितने बुलंद हैं।

परांडे ने एक विज्ञप्ति जारी कर पुलिस अधिकारी संध्या के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विहिप ने राज्य सरकार से उनके परिवार को उचित आर्थिक सहायता दिए जाने के साथ राज्य में गौ तस्करों की कारगुजारियों को कठोरता से कुचलने का आग्रह किया है।

ये  भी पढ़ें – मुंबईः संजय राऊत को ईडी ने भेजा चौथा समन, इस तिथि को पेश होने का आदेश

गौ तस्करों का सवर्ग बन गया है झारखंड
परांडे ने आगे कहा कि झारखंड गौ तस्करों का स्वर्ग बन चुका है। राज्य से होकर बड़े पैमाने पर गौ बंस को कटाई के लिए बंगाल ले जाया जा रहा है। ऐसे सभी मार्गों को गौ तस्करों के लिए अविलंब सील किए जाने की आवश्यकता है। अनेक बार ये तथ्य उजागर हुए हैं कि गौ तस्करी का पैसा जकात, जिहाद व आतंकवाद में लगाया जा रहा है। इस अवैध तस्करी से ना सिर्फ हिन्दू आस्था पर चोट पहुंचाई जा रही है अपितु, गौ-तस्करी से देश की आंतरिक सुरक्षा को भी गंभीर खतरा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.