क्या स्मृति की चुनौती स्वीकार करेंगे राहुल? कांग्रेस द्वारा बेटी को निशाना बनाए जाने पर दिखा ईरानी का रौद्र रूप

स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को पराजित किया है। यह गांधी परिवार का पारंपरिक संसदीय क्षेत्र माना जाता है।

110

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को खुली चुनौती दी है। इसके पहले कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने मंत्री की पुत्री पर बड़ा आरोप लगाया था। इस पर पलटवार करते हुए स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को ही घेर लिया है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पुत्री गोवा में अवैध बार चलाती हैं। इस संबंध में कुछ आरटीआई जानकारी के कागज भी दिखाए गए। जिसके बाद स्मृति ईरानी ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने इसे १८ वर्षीय एक कॉलेज की छात्रा की बदनामी करार दिया है। कांग्रेस के इन आरोपों पर उसे न्यायालय में ले जाने की बात भी मंत्री ने कही है।

ये भी पढ़ें – शिवसेना किसकी? अब ठाकरे और शिंदे गुट को मिली चुनाव आयोग की नोटिस

चुनौती देती हूं राहुल गांधी को…
केंद्रीय मंत्री ने अपनी पुत्री की बदनामी करनेवाले पवन खेड़ा के विरुद्ध न्यायालय में कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने गोवा में बार होने के जो साक्ष्य दिखाए गए हैं, उनमें बेटी का नाम कहां है, यह पूछा है। मंत्री ने कहा है कि, उनकी पुत्री के विरुद्ध यह आरोप इसलिए लगाए हैं क्योंकि, उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल से पांच हजार करोड़ रुपए के सरकारी पैसे पर प्रश्न पूछे थे। उन्होंने कहा कि, गांधी परिवार के आदेश पर प्रेस कॉन्फ्रेन्स की गई और मेरी बेटी को निशाना बनाया गया है। मैं चुनौती देती हूं कि, राहुल गांधी को २०२४ के चुनाव में अमेठी से खड़ा करें, वो फिर हारेंगे, यह एक १८ वर्षीय मां और भाजपा कार्यकर्ता का वादा है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.