नहीं झुकने और चुनौती देने की बात करने वाले राऊत करने लगे आंसुओं की बात! जानें, क्या है खबर

राऊत ने देवेंद्र फडणवीस पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना को तोड़कर फडणवीस ने बहुत बड़ा पाप किया है।

106

शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि चोरी व बेईमानी से बनी शिंदे सरकार शिवसैनिकों के आंसुओं से बह जाएगी। राऊत ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें जो करना है कर लें, हम हर हमले का सामना करने के लिए तैयार हैं। हम केंद्रीय और राज्य सरकार की एजेंसियों से डरने वाले नहीं हैं।

आंसुओं में बह जाएगी शिंदे सरकार
शिवसेना नेता राऊत यहां 24 जुलाई सुबह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। राऊत ने 2019 में देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें फडणवीस खुद शिवसेना और भाजपा के बीच सत्ता के 50 : 50 बंटवारे सहित मुख्यमंत्री पद के बंटवारे का जिक्र है। राऊत ने देवेंद्र फडणवीस पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना को तोड़कर फडणवीस ने बहुत बड़ा पाप किया है। शिवसेना टूटने से शिवसैनिकों को दुख हुआ है और वे सभी आंसू बहा रहे हैं, बद्दुआ दे रहे हैं। इन्हीं आसुंओं में शिंदे-फडणवीस सरकार बह जाएगी।

ये भी पढ़ें – रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों का बैंड बाजे के किया साथ स्वागत

राऊत का आरोप
इससे पहले देवेंद्र फडणवीस ने 23 जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शिवसेना पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया था। इसके जवाब में संजय राऊत ने फडणवीस का वीडियो जारी किया है। संजय राऊत ने कहा कि भाजपा में किसी को भी सत्य बोलने की आजादी नहीं है। भाजपा कार्यकारिणी की सभा में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने आम भाजपा कार्यकर्ता के दिल की बात रखी थी। चंद्रकांत पाटिल कोल्हापुर के हैं और कोल्हापुरी अंदाज में कहा था कि एकनाथ शिंदे को दिल पर पत्थर रखकर मुख्यमंत्री बनाया गया है। इससे साबित हो गया कि भाजपा में अभिव्यक्ति स्वातंत्र्य नहीं है।

56 साल से बज रहा है लाउडस्पीकरः राऊत
देवेंद्र फडणवीस के एक बयान पर संजय राऊत ने कहा कि हमारा लाऊडस्पीकर 56 साल से बज रहा है और हर दिन चौबीस घंटे बजते ही रहेगा। इस लाऊडस्पीकर के सामने भाजपा की पिपहरी कभी टिकने वाली नहीं है। संजय राऊत ने देवेंद्र फडणवीस को चुनौती देते हुए कहा कि उनके हर प्रकरण पता है। इसलिए फडणवीस उन्हें कितना भी दबाने का प्रयास करें, वे डरेंगे नहीं और हर हमले का सामना करेंगे, भले ही वह ईडी का हमला हो।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.