मिशन विधानसभा चुनाव 2022ः भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री ने दिया ये मंत्र

भाजपा ने गुजरात समेत कई राज्यों के विधानसभा के आगामी चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए दिल्ली में एक बैठक की गई।

77

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात समेत कई राज्यों के विधानसभा के आगामी चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर केंद्रीय मुख्यालय पर 24 जुलाई को पार्टी के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हुई। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहे।

बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं सहित अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बैठक की तस्वीरें भी साझा की गईं। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों को केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्हें जनता के सेवक मानकर काम करने की भी सलाह दी।

इन मुख्यमंत्रियों ने लिया हिस्सा
बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित अन्य मुख्यमंत्रियों एवं उप मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.