द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित ये नेता रहे उपस्थित

द्रौपदी मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की पहली शख्सियत हैं। प्रतिभा पाटील के बाद मुर्मू देश की दूसरी महिला और प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं।

98

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह पूर्वाह्न करीब 10ः15 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में हुआ। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। इसी के साथ वे देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गईं।

महली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की शख्सियत हैं। प्रतिभा पाटिल के बाद मुर्मू देश की दूसरी महिला और प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं।

ये नेता रहेंगे उपस्थित
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख अधिकारी समारोह में मौजूद रहे।

इस मामले में 10वीं राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति हैं। छठवें राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई, 1977 को शपथ ली थी। तब से ज्ञानी जैल सिंह, आर वेंकटरमण, शंकर दयाल शर्मा, केआर नारायणन, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविन्द ने इसी तारीख को पद की शपथ ली।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.